पांच दिवसीय उमा सांझी महोतसव की हुई शुरुवात, होंगे कई आयोजन
पांच दिवसीय उमा सांझी महोतसव की हुई शुरुवात, होंगे कई आयोजन
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से घटस्थापना के साथ पांच दिवसीय उमा सांझी महोत्सव की शुरुआत हो गई। दोपहर में पुजारी रंगोली के रंग से सांझी सजाएंगे। शाम पांच बजे से ग्वालियर के बालकृष्ण महाराज ढोली बुआ नारदीय संकीर्तन से कथा करेंगे। 

वही शाम सात बजे से मंदिर कार्यालय के समीप टनल की छत पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। शाम 7.30 बजे भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद 21 ब्राह्मणों द्वारा वसंत पूजा की जाएगी। सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि ज्योतिर्लिंग की परंपरा के अनुसार अश्विन कृष्ण एकादशी से अमावस्या पर्यंत पांच दिन मंदिर में उमा सांझी महोत्सव का आयोजन होता है। धर्म, कला व संस्कृति के इस समागम में धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

सभा मंडप में धार्मिक झांकियां सजाई जाएंगी। 22 से 25 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। पांच दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें लोक कलाकार गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

'शादी की बात की तो जान से मार दूंगा', कांग्रेस के इस नेता पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

मंत्रालय में युवक ने लगाई फांसी, डॉ. रमन ने CM बघेल से पूछ डाला ये सवाल

महिलाओं में अच्छी फर्टिलिटी का संकेत देते हैं ये लक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -