कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी स्मृति ईरानी ? अमेठी से राहुल गांधी को दी थी पटखनी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी स्मृति ईरानी ? अमेठी से राहुल गांधी को दी थी पटखनी
Share:

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व MLC दीपक सिंह ने गुरुवार (29 दिसंबर) को कहा कि उन्होंने अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी को राज्य में राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। दीपक सिंह ने कहा कि उन्होंने स्मृति ईरानी के सचिव नरेश शर्मा को बुधवार को गौरीगंज स्थित उनके कैंप ऑफिस में निमंत्रण सौंपा है। 

विधान परिषद के पूर्व सदस्य (MLC) ने कहा कि उन्हें उनकी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित करने का निर्देश दिया था। दीपक सिंह ने कहा कि, 'मैंने सोचा कि अमेठी की सांसद स्मृति जुबिन ईरानी को किसी दूसरे से पहले निमंत्रण पत्र दिया जाना चाहिए।' निमंत्रण के संबंध में पूछे जाने पर, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि अमेठी के सांसद या पार्टी के किसी अन्य कार्यकर्ता के यात्रा में शामिल होने का कोई प्रश्न ही नहीं है।'

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि, हमारी पार्टी हमेशा अखंड भारत की अवधारणा पर कार्य करती है। भारत कभी टूटा नहीं है, तो इसे जोड़ने की बात कहां से आई। बता दें कि स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से मात दी थी। उस समय राहुल गांधी केरल की सुरक्षित वायनाड सीट से निर्वाचित होकर लोकसभा पहुंचे थे। 

रामनगरी अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, व्यापारियों से लेंगे हालात का जायजा

'आने वाला कल हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का है': राज्यपाल मंगुभाई पटेल

सिंधिया ने किया 5 करोड़ 50 लाख के सिविल अस्पताल का लोकार्पण, कही ये बड़ी बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -