रामनगरी अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, व्यापारियों से लेंगे हालात का जायजा
रामनगरी अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, व्यापारियों से लेंगे हालात का जायजा
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अयोध्या में निर्माण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ा जा रहा है। उनको मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि, अब उद्योग व कारोबार में गुजरात के व्यापारियों को आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में स्थिति का जायजा लेने वह 27 जनवरी को अयोध्या जाएंगे।

अखिलेश ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि अयोध्या के व्यापारी डर और दहशत के माहौल में रह रहे हैं। अयोध्या के व्यापारियों के पूर्वजों ने जो घर, कारोबार बनाया था, जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। अखिलेश ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों का जो नुकसान हुआ है, उसका अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाय। सपा सरकार में मंत्री रहे पवन पाण्डेय ने कहा कि घरों-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। भाजपा सरकार चाहती है कि अयोध्या के व्यापारी भाग जाएं और चंदा देने वाले गुजरात के व्यापारी यहां होटल, रिसार्ट खड़ा कर लें।

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित एक सवाल पर कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों एक हैं। हमारी पार्टी की विचारधारा अलग है। क्या आपको यात्रा का निमंत्रण मिला है ? इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि आपके पास मोबाइल में निमंत्रण पत्र आया, तो हमें भी भेज दीजिए। मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला, मगर हमारी भावनाएं यात्रा के साथ हैं। कांग्रेस ने कहा है कि उसने अखिलेश यादव, मायावती समेत गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण दिया है।

अलविदा बा ! पंचतत्व में विलीन हुई हीराबा, पीएम मोदी ने माँ को दी मुखाग्नि, Video

'50-100 सालों में मुस्लिम शासन आ जाएगा, फिर राम मंदिर तोड़कर मस्जिद बना दी जाएगी..'

विक्रम साराभाई को क्यों कहा जाता है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का 'जनक' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -