अब 'द कश्मीर फाइल्स- अनरिपोर्टेड' बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, किया एलान
अब 'द कश्मीर फाइल्स- अनरिपोर्टेड' बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, किया एलान
Share:

कश्मीरी पंडितों का दर्द लोगों तक पहुंचाने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) एक बार फिर से विवादों में छाई हुई है। जी हाँ और इन विवादों के बीच फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने एक बड़ा ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया है। जी दरअसल फिल्म डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अगली कड़ी ‘द कश्मीर फाइल्स- अनरिपोर्टेड’ भी बनाएंगे। आपको बता दें कि गोवा में ऑर्गनाइज़ आईएफएफआई 2022 के इवेंट में जूरी में शामिल इजराइल के फिल्ममेकर नादव लापिड (Nadav Lapid) ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को वल्गर और प्रोपेगेंडा फिल्म कहकर इस विवाद की शुरुआत की। उसके बाद एक बार फिर लोग दो गुटों मेंबंट गए।

Video: ब्रालेट पहने उछलने-कूदने लगीं अमीषा पटेल, देखते रह गए लोग

यहाँ एक तरफ फिल्म के सपोर्ट में लोग हैं, वहीं कुछ सितारें नादव के इस बयान पर अपीन सहमती भी जता रहे हैं। आपको बता दें कि IFFI 2022 का 28 सितंबर को समापन हुआ। वहीँ भारतीय अंतररारष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आखिरी दिन जूरी नादव लापिड ने कहा कि, 'उन्हें द कश्मीर फाइल्स देखकर लगा कि ये फिल्म एक वल्गर और प्रोपेगेंडा पर बेस्ड है।' उनके इस बयान के सामने आने के बाद फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और फिल्म के एक्टर और दिग्गज कलाकार अनुपम खेर का बयान सामने आया। जी दरअसल अनुपम खेर ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कि, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।'

इसके अलावा इस पूरे विवाद के बीच विवेक अग्निहोत्री के ऐलान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ‘द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बेस्ड फिल्म थी। अब इन सभी के बीच विवेक ने ‘द कश्मीर फाइल्स- अनरिपोर्टेड’ बनाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

क्या सच में प्रभास संग शादी करने जा रहीं हैं कृति सेनन?, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

बुरे फंसे 'द कश्मीर फाइल्स' पर विवादित टिप्पणी देने वाले नादव लापिड, दर्ज हुई FIR

कश्मीर फाइल्स का एक भी दृश्य झूठा निकला, तो फिल्म बनाना छोड़ दूंगा - विवेक अग्निहोत्री का चैलेंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -