बेटी पर रखता था गंदी नियत, पत्नी ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
बेटी पर रखता था गंदी नियत, पत्नी ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
Share:

पानीपत। पानीपत की संजय कॉलोनी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे न सिर्फ रिश्ता शर्मसार हुआ है बल्कि एक खुनी खेल भी हुआ। गुरुवार रात एक महिला ने पति की पीट-पीटकर इसलिए हत्या कर दी क्योकि वह बेटी पर गंदी नियत रखता था। इस कलयुगी बाप ने घटना से पहले रिश्ते को तार तार करते हुए बेटी के साथ अश्लील हरकत भी की थी। जानकारी से पता चला की महिला ने मूसल से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से मृतक की पत्नी मौके से भाग गई है।

मृतक युवक की शिनाख्त बलकार के रूप में हुई है। 45 वर्षीय बलकार संजय कॉलोनी में किराये के माकन से रहता था। पुलिस ने पत्नी जीतो पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच करना शुरू कर दी है। गुरुवार रात करीब 9.30 बजे बलकार जब शराब के नशे में छोटी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा तो पत्नी ने विरोध किया लेकिन फिर वह नहीं माना। इस बीच दोनों विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के कारण पत्नी ने मूसल से बलकार पर हमला कर दिया जिससे बलकार की मौत हो गई।

हत्या करने के बाद जीतो घर का दरवाजा बंद करके फरार हो गई। कुछ देर बाद घर पहुंचे बेटे सौरभ ने पिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजन को सौंप दिया।

बेटी के बयान पर दर्ज हुआ मामला -

घटना की जांच में जुटे एसआई राम रत्न ने जानकरी देते हुए बताया कि बलकार की बड़ी बेटी ने शिकायत दी है।लड़की के बयान के आधार पर मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही इ साथ फरार महिला की तलाश की जा रही है। शक के आधार पर सभी संबंधित ठिकानो पर महिला को तलाशा जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -