विधवा महिलाओं ने की हेलिकाॅप्टर की मुफ्त सवारी, उड़ने का लिया आनंद
विधवा महिलाओं ने की हेलिकाॅप्टर की मुफ्त सवारी, उड़ने का लिया आनंद
Share:

मुंबई : अपने पति की अनुपस्थिति में बच्चों के लिए कैरियर तय करने हेतु प्रयास करने वाली विधवा औरतों के सम्मान में महिलाओं के समूह को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेलीकाॅप्टर की निशुल्क सवारी का अवसर उपलब्ध करवाया गया। दरअसल शिवशक्ति वूमन्स एसोसिएशन ने इंडिया मीडिया लिंक्स एंड इवेंट मैनेजमेंट के साथ मिलकर सामान्य परिवारों की विधवाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया। जिन्होंने विभिन्न मुश्किलों के बाद अपने बच्चों का पालन - पौषण किया।

इस दौरान संयुक्त आयोजन में महिलाओं को हेलिकाॅप्टर में घूमाया गया। इस आयोजन में हेलिकाॅप्टर से घूमकर महिलाऐं आनंदित हो गईं। यही नहीं पंचशील शीरसात द्वारा कहा गया कि प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक महिलाओं को हेलिकाॅप्टर की सवारी हेतु ले जाया गया।

महिलाओं ने हेलिकाॅप्टर से भागती दौड़ती मुंबई के दर्शन किए तो वहीं महत्वपूर्ण व दर्शनीय स्थलों को भी हवाई मार्ग से निहारा। मुंबई के समुद्र के हवाई मार्ग पर भी महिलाओं ने उड़ने का आनंद लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -