ठंडे पानी से क्यों नहाना चाहिए
ठंडे पानी से क्यों नहाना चाहिए
Share:

शरीर को साफ़ रखने के लिए नहाना बहुत जरूरी होता है और यह एक ऐसा काम है जो हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है. नहाने से सिर्फ शरीर ही साफ़ नहीं होता बल्कि इसके बहुत सारे स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी होते हैं. लोग या तो गर्म पानी से नहाते हैं या फिर ठन्डे पानी से. यह हमेशा से ही बहस का विषय रहा है कि आखिर हमें ठन्डे पानी से नहाना चाहिए या फिर गर्म पानी से. फिलहाल तो हम आपको ठंडे पानी से नहाने से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं.

ठंडे पानी से नहाने से टेस्टोस्टेरोन के रिलीज में मदद होती है जिससे पुरुषों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह फेफड़ों के कार्यों में भी सुधार लाने में मदद करता है। ठंडे पानी से स्नान करने से आलस, थकान और दर्द मिटता है, नींद अच्छी आती है। यह हर तरह की जलन और खुजली खत्म करता है। इससे त्वचा में निखार और रक्त साफ होता है। ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इम्यूनिटी लेवल बढ़ने से शरीर में वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है जो बहुत सी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। ठंडे पानी से नहाने वाले लोग बीमार पड़ने पर बहुत जल्दी रिकवर कर लेते हैं.

हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, पहला वाइट फैट जो हमारे शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा है ब्राउन फैट जो हमारे लिए अच्छा होता है। वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, और यह फैट हमारी कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन में जमा होने लगता है और जिससे छुटकारा पाने के लिए हमे संघर्ष करना पड़ता है। वही ब्राउन फैट हमारे लिए अच्छा होता है और इसका काम है हमारे शरीर को गर्म रखना। अब अच्छी खबर जब हम बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं तो कैलोरी बर्न होने लगती है हमे गर्म रखने के लिए इससे हम अपना वेट जल्दी कम कर लेते हैं।

कब्ज़ की समस्या में फायदेमंद है आम के बीज

गन्ने का रस बढ़ा सकता है आपका वजन

छोटी छोटी बीमारियों को ठीक कर सकता है निम्बू का रस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -