दीपावली पर क्यों बनाते हैं मिट्टी का घरोंदा? पढ़ें पौराणिक कथा
दीपावली पर क्यों बनाते हैं मिट्टी का घरोंदा? पढ़ें पौराणिक कथा
Share:

भारत में दीपावली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। जी दरअसल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली के त्योहार को हर साल मनाया जाता है। अब इस साल दीपावली आज यानी 24 अक्टूबर 2022 सोमवार के दिन मनाई जा रही है। ऐसे में आप सभी ने देखा होगा दिवाली पर मिटटी के घर बनाए जाते हैं लेकिन आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों? अब आज हम आपको बताते हैं आखिर क्यों बनाते हैं दीपावली के दिन मिट्टी का घरोंदा।

दिवाली पर पटाखे जलाते समय अगर जल जाएं तो फटाफट करें यह काम

दीपावली के दिन क्यों बनाते हैं मिट्टी का घरोंदा- इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। जी दरअसल मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या के दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या वापस लौटे थे। उस दिन अयोध्या वासियों ने भगवान राम के स्वागत के लिए अपने घरों में मिट्टी से बने दीपक जलाएं और कई लोगों ने उस दिन मिट्टी के घरोंदे भी बनाए थे। साथ ही उसे तरह-तरह की चीजों के साथ सजाया था। तब से आज तक दीपावली के दिन मिट्टी के घरोंदे बनाने की परंपरा चली आ रही है।

नरक चतुर्दशी में बुजुर्ग को जलाना चाहिए घर के द्वार पर दीया, ये है खास वजह

- वहीं कई लोग अपने घरों में मिट्टी के घरोंदे बनाते हैं और उसमें मिठाई, फूल और बताशे भी रखते हैं। इसके अलावा कई लोग तो इसे अपने हाथों से ही बनाते हैं। इसी के साथ कई लोग इसे बाजारों से खरीद कर लाते हैं। दीपावली के दिन घर में मिट्टी का घरौंदा रखने का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। जी दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली के दिन घर में मिट्टी का घरोंदा बनाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।


- गाँव में अविवाहित महिलाएं ही मिट्टी का घरोंदा दीपावली के दिन बनाती हैं और इसके सामने रंगोली भी बनाई जाती है। कहा जाता है इस मिट्टी के घरों के सामने जो रंगोली बनाई जाती है उसमें चावल और गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसे अलग-अलग तरह के रंग बिरंगे कागज और फूलों से सजाया भी जाता है।

दिवाली से पहले घर ले आएं इन 7 चीजों में से कोई एक, चमक उठेगी किस्मत

दिवाली पर केवल 1 घंटा 23 मिनट है लक्ष्मी पूजा की अवधि, जानिए सामग्री और संपूर्ण विधि

एकता की पार्टी में दिशा-कंगना ने मचाया तहलका, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -