शरीर में सफ़ेद धब्बे होने के बाद भी आखिर इतनी फेमस क्यों है  विनी हार्लो, एक्ट्रेस ने बताई वजह
शरीर में सफ़ेद धब्बे होने के बाद भी आखिर इतनी फेमस क्यों है विनी हार्लो, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Share:

हॉलीवुड मॉडल और अभिनेत्री विनी हार्लो अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। विनी किसी भी लुक को बड़ी बोल्डनेस के साथ कैरी करती हुई दिखाई देती है। यही वजह है कि वह अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। बीते शुक्रवार अभिनेत्री को लॉस एंजिल्स में स्पॉट भी किया जा चुका है, जहां वह एक सेफोरा स्टोर में खरीदारी करती स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो इस दौरान विनी हार्लो ओरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर कर रखी है। इस लुक को अभिनेत्री ने सिल्वर चेन और इयररिंग्स और ट्रांसपेरेंट गॉग्लस के साथ एक्सेसराइज किया हुआ है। हाथ में शॉपिंग बैग और पर्स कैरी किए वह कैमरे के सामने स्टाइलिश पोज देती हुई दिखाई दे रही है। मॉल के अंदर भी अभिनेत्री मस्ती करती हुई पोज दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट खूब वायरल होने लग गई है।

कौन हैं विनी हार्लो: विनी हार्लो हॉलीवुड की मशहूर मॉडल्स में एक कही जाती है। कनाडा में पली बढ़ीं विनी को अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल रियलिटी शो से पहचान हासिल हुई थी। वे इस शो में आने वाली इकलौती कैनेडियन मॉडल थीं हालांकि विनी शो के दूसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो चुकी थी। वर्ष 2018 में उनका विक्टोरिया सीक्रेट में रैंप वॉक करने का सपना पूरा हुआ था और उन्होंने इस बड़े इवेंट में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विनी ने बहुत से फेमस हॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम भी कर चुकी है। उन्होंने फेमस बिजनेसवुमन और सेलिब्रिटी किम कार्दर्शियां संग उनकी मेकअप लाइन के लिए शूट्स भी कर चुकी है।

चेहरे की वजह से लोग उड़ाते थे मजाक: विनी बचपन से ही Vitiligo नाम की स्किन की बीमारी से जूझ रही है, जिसकी वजह से उनके शरीर पर बड़े-बड़े सफेद धब्बे हो गए हैं। विनी ने अपनी इसी बीमारी के बारे में कई बार खुलकर बात भी कर चुकी है। अभिनेत्री ने स्वीकार किया था कि इसके चलते उन्होंने एक बार सुसाइड करने का भी प्रयास किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन में होने वाली समस्याओं के बारें में भी बातें साझा की थी। विनी ने अपने इंटरव्यू और TED टॉक में Vitiligo के साथ अपने एक्सपीरियंस के बारे में कहा था। उन्होंने कहा था कि कैसे बचपन में वो दोस्त बनाना चाहती थीं और बच्चे उन्हें गाय बोलकर उनपर हंसते और उनका मजाक उड़ाते थे।

बेटी को घर पर छोड़ पति संग लंच पर निकली प्रियंका

इस वीकेंड पर ना छोड़ें एक भी मौका, देख डाले साउथ कोरिया की ये धमाकेदार मूवीज

स्पाइडरमैन का खून चूसने आ रहा है ये खौफनाक हीरो

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -