'PM मोदी के खिलाफ क्यों चुप हैं ममता बनर्जी, क्या राज़ है ?', कांग्रेस के सवाल पर TMC ने किया तीखा पलटवार
'PM मोदी के खिलाफ क्यों चुप हैं ममता बनर्जी, क्या राज़ है ?', कांग्रेस के सवाल पर TMC ने किया तीखा पलटवार
Share:

कोलकाता: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'INDIA' गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुबानी हमलों पर मौन रहने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, टक्कर का मुकाबला चल रहा है। पीएम मोदी कांग्रेस को हराने के लिए इन राज्यों में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। वह कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को गालियां दे रहे हैं, किन्तु ममता बनर्जी खामोश हैं।'

रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि, 'मैं ममता बनर्जी से अनुरोध करता हूं कि वह सभी पांच राज्यों में मतदाताओं को यह संदेश दें कि कांग्रेस का समर्थन करना आवश्यक है, जो भाजपा के खिलाफ चुनावी लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। मगर, उनका चुप रहना आश्चर्यजनक है। उनको भी पांचों चुनावी राज्यों में जाकर भाजपा के खिलाफ बोलना चाहिए। लेकिन वह भाजपा के खिलाफ नहीं बोलेंगी, इसके पीछे कुछ राज़ है। वह राज़ क्या है?'

कांग्रेस नेता अधीर रंजन के इस बयान पर अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) में पलटवार किया है। TMC सांसद शांतनु सेन ने चौधरी पर हमला बोलते हुए उनके रवैये को INDIA गठबंधन के मूल विचार के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि, 'पश्चिम बंगाल में एकमात्र भाजपा विरोधी ताकत TMC ही है। मगर, यहां TMC को कमजोर करने के लिए कांग्रेस, CPIM और ISF का हाथ पकड़ रही है।'

शांतनु सेन ने आगे कहा कि अधीर रंजन चौधरी का पहला और मुख्य मकसद पश्चिम बंगाल में TMC को कमजोर करना है और यह उनकी कई गतिविधियों और बयानों से जाहिर हो चुका है। इसलिए उन्हें पहले अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए कि वह भाजपा समर्थक हैं या भाजपा विरोधी। उन्होंने अधीर रंजन को याद दिलाया कि कर्नाटक चुनाव के दौरान TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने वहां की जनता से भाजपा के खिलाफ वोट करने की गुजारिश की थी।  

'पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त, भगवंत मान अपने बॉस केजरीवाल का ड्राइवर बनने में व्यस्त..', AAP पर सुखबीर बादल का हमला

कुंवारे लड़के हो जाए सावधान, वरना हो जाएंगे धोखाधड़ी का शिकार! जानिए क्या है मामला?

हरियाणा में जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, कांग्रेस नेता के बेटे समेत 7 गिरफ्तार, पुलिस की धरपकड़ जारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -