भाजपा के साथ NCP ने क्यों बनाई सरकार ? शरद पवार के बचाव में सफाई देने उतरे संजय राउत
भाजपा के साथ NCP ने क्यों बनाई सरकार ? शरद पवार के बचाव में सफाई देने उतरे संजय राउत
Share:

मुंबई: नागालैंड में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सरकार का हिस्सा बनने का फैसला लिया है। इस प्रकार नागालैंड में अब विपक्ष में कोई पार्टी नहीं बची है। भाजपा और NDPP ने विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया था, जिसके बाद गठबंधन की सरकार को शरद पवार की NCP सपोर्ट कर रही है। नागालैंड में विरोधी पार्टियों में सबसे अधिक सीटें NCP के खाते में आई थीं। मगर, NCP और नीतीश कुमार की पार्टी JDU सहित नागालैंड में सभी पार्टियों ने सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया। NCP प्रमुख शरद पवार ने भाजपा के साथ सरकार का हिस्सा बनने पर 'राजनितिक' सफाई देते हुए कल कहा था कि उनका समर्थन NDPP को है, भाजपा को नहीं। वहीं, आज गुरुवार (9 मार्च) को इस मामले पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

महाराष्ट्र में शरद पवार की NCP का सहयोगी होने के नाते उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि, ‘नागालैंड में मुख्य पार्टी भाजपा नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पार्टी NDPP है, जिसके नेता रियो हमारे साथ संसद में कुछ समय तक सांसद रहे थे। उनकी पार्टी को चुनाव में 25 सीटें मिली हैं। उनके साथ गठबंधन की पार्टी भाजपा ने 12 सीटें जीती हैं। इसके बाद तीसरे नंबर की पार्टी NCP रही है, जिसने 7 सीटों पर जीत दर्ज की हैं। NCP अकेले नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियां भी सरकार में शामिल हुई हैं।’

संजय राउत ने NCP के फैसले पर सफाई देते हुए कहा है कि, दरअसल, नागालैंड एक बॉर्डर स्टेट है। संवेदनशील है। भौगोलिक और सुरक्षा के लिहाज से देखें, तो कई बार यह कश्मीर से अधिक संवेदनशील कहा जा सकता है। राउत ने आगे कहा कि, नागालैंड में आतंकी हमलों के खतरे बने रहते हैं। वहां सरकार भाजपा की नहीं है। भाजपा-NDPP की सहयोगी पार्टी है। भाजपा विरोधी बाकी पार्टियां भी सरकार में शामिल हुई हैं। इसमें आपत्ति का कोई सवाल नहीं।’

'विदेशी नहीं जानते कि राहुल गांधी पप्पू हैं...', कांग्रेस नेता पर केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू का बड़ा हमला

JDU छोड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने दी Y+ सुरक्षा, राजनीतिक अटकलें हुईं तेज

शराब घोटाला: ED के सामने आज पेश होने से कविता ने किया इंकार, जानिए क्या कहा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -