कांग्रेस की 4 पीढ़ियां गरीबी हटाओ बोलती रहीं, मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला - गुना में बोले शाह
कांग्रेस की 4 पीढ़ियां गरीबी हटाओ बोलती रहीं, मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला - गुना में बोले शाह
Share:

गुना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश के गुना आए हुए हैं। यहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि, 2-2 बार इस देश की जनता ने मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया। 10 साल तक मोदी जी ने ढेर सारे काम किए हैं। 

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, कांग्रेस 70 साल से राम मंदिर के मुद्दे को अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया। राहुल बाबा को प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया, लेकिन वो नहीं गए। क्योंकि ये अपनी वोटबैंक से डरते हैं। जो निमंत्रण मिलने के बाद न मंदिर गए, न अयोध्या गए, इन लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता। अमित शाह ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी जी ने 10 साल में पूरे देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर दिया। दिग्गी राजा के समय में मध्य प्रदेश नक्सलवाद से पीड़ित राज्य माना जाता था। आज भाजपा ने मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी वर्षों से गरीबी हटाने की बात करती थी। 4-4 पीढ़ियों तक इन्होंने यही बात कही मगर कुछ नहीं हुआ। लेकिन, मोदी जी ने 10 साल में ही 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भी आड़े हाथों लिया। अमित शाह ने कहा कि, दिग्गी राजा की सलाह से अपने घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार आएगी, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे। इनकी सरकार तो आनी नहीं है, मगर मैं फिर भी आपसे पूछता हूं कि क्या शरिया कानून से देश चलना चाहिए? ये कांग्रेस पार्टी पर्सनल लॉ की बात करके, पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है। दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद शब्द दिया था। ये पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद को साहब कहकर बुलाते हैं, जाकिर नाइक को गले लगाते हैं, अफजल गुरु की फांसी का विरोध करते हैं और PFI पर बैन का भी विरोध करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि, ये बहुत बार आए और बहुत बार गए। अब समय आ गया है, इनको परमानेंट विदाई देने का। राजनीति से दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई राजगढ़ वालों को करनी है। उन्होंने राहुल गांधी के OBC वाले बयान पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस OBC विरोधी पार्टी है। इन्होंने काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट सालों तक दबाकर रखी, मंडल कमीशन की रिपोर्ट दबाकर रखी, केंद्र की संस्थाओं में OBC को आरक्षण नहीं दिया, OBC आयोग नहीं बनाया। OBC आयोग बनाने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

अदालत के आदेश की अनदेखी SDM को पड़ा भारी, कुर्क किए ऑफिस के कुर्सी-मेज और कम्प्यूटर

बंगाल में मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, फांसी पर लटका मिला चोटिल शव, TMC पर आरोप

'हम 80% हैं, लेकिन वोट 20% ही करते हैं..', भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बताया- इससे किसे होता है फायदा ?


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -