इंस्टाग्राम पर थी हिरोइन जैसी प्रोफ़ाइल, हकीकत में देखा उड़ गए युवक के होश, फिर ऐसे लिया बदला
इंस्टाग्राम पर थी हिरोइन जैसी प्रोफ़ाइल, हकीकत में देखा उड़ गए युवक के होश, फिर ऐसे लिया बदला
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ इंस्टाग्राम पर एक लड़के को एक लड़की से दोस्ती हुई, जो कि उसे बहुत खूबसूरत लगी। युवक की आयु 22 वर्ष थी। वहीं, लड़की भी इंस्टा के प्रोफाइल फोटो में इसी आयु के आसपास नजर आ रही थी। दोनों के बीच इंस्टा पर ही बात भी होती थी। इसके बाद दोनों ने तय किया कि मिला जाए। युवक लड़की से मिलने उसके गांव आया। यहां वह लड़की को देखते ही दंग रह गया। जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसकी आयु उससे तकरीबन दोगुनी थी। इस बात पर लड़का भड़क गया। दोनों में लड़ाई हुई। लड़के ने महिला को पटक कर घायल कर दिया। 

सचेंडी थाना इलाके की 45 वर्षीय महिला इंस्टाग्राम इस्तेमाल करती थी। उसकी इंस्टा पर दोस्ती कुछ महीने पहले एक 22 वर्षीय युवक से हुई। इंस्टाग्राम पर बात करते करते यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर महिला ने युवक को मिलने बुलाया तो युवक दीपेंद्र उसके घर पहुंचा। वहां पहुंचने पर युवक को पता चला कि महिला की आयु उसकी आयु से 22 वर्ष अधिक है और वो उतनी सुंदर भी नही है, जितनी इंस्टाग्राम पर नजर आती है। वही इस बात को लेकर दोनो में झगड़ा होने लगा तथा फिर मारपीट होने लगी। इस पर युवक ने महिला को जमीन पर पटक कर चोटिल कर दिया। जब महिला का बेटा घर लौटा और घंटी बजाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसने किसी प्रकार कुंडी खोली तो महिला जमीन पर चोटिल अवस्था में पड़ी हुई थी। 

आनन फानन में महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। DCP विजय ढुल के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है। उसने बताया कि महिला ने उसे धोखा दिया। उसने अपने बारे में सारी जानकारी गलत दी। उसने अपनी उम्र को भी छिपाया। जब वह मिला तो उसे असलियत का पता चला। उसे ये बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी बात पर उसे गुस्सा आया था। वहीं, पुलिस अफसर के अनुसार, महिला अभी बेहोश है एवं उसके बयान के बाद ही असली कहानी सामने आएगी।

केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम सुनवाई आज, तिहाड़ जाकर दिल्ली सीएम से मिलेंगी मंत्री आतिशी मार्लेना

शादी से लौट रही 11 वर्षीय लड़की के साथ नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार हुए आरोपी

हैदराबाद के मशहूर होटल मेरियट पर कब्जा करना चाहता था वक्फ बोर्ड, 60 साल की कानूनी लड़ाई के बाद HC ने दिया फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -