कौन है सबसे बड़ा खान? ऐश्वर्या राय के जवाब ने जीता फैंस का दिल
कौन है सबसे बड़ा खान? ऐश्वर्या राय के जवाब ने जीता फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की हाजिरजवाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्षों पहले ऐश्वर्या राय कॉफी विद करण में गेस्ट थीं। उन्होंने रैपिड फायर राउंड में अपने जवाबों से करण की बोलती बंद कर दी थी। करण ने पूछा था- शाहरुख, सैफ, आमिर, सलमान। कौन है खान्स ऑफ ऑल सीजन्स? इस ट्रिकी सवाल का ऐश्वर्या ने बड़ा ही जबरदस्त जवाब दिया था।

ऐश्वर्या राय ने कहा था- हम सभी सीजन्स के बच्चन हैं। मेरा नाम खान नहीं है। ये जवाब सुनकर करण स्पीचलेस नजर आए। उन्होंने हंसते हुए कहा था- ओह गॉड। ऐश्वर्या के तीखे जवाब की लोगों ने प्रशंसा की है। प्रशंसकों ने ऐश्वर्या राय को ब्यूटी विद ब्रेन का टैग दिया है। करण के टॉक शो 'कॉफी विद करण' का जबरदस्त बज रहता है। रैपिड फायर राउंड में स्टार्स के जवाब खूब ट्रेंड करते हैं।

वही बात यदि ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की करें तो ऐश्वर्या की पिछली रिलीज पोन्नियन सेल्वन 2 थी। इसमें उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय का काम पसंद किया गया। उनके आगामी प्रोजेक्ट की अभी कोई जानकारी नहीं है। ऐश्वर्या राय चुनिंदा प्रोजेक्ट्स करती हैं तथा अपने काम से प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। ऐश्वर्या फिल्मों में चाहे कम नजर आती हों, फिर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पति और बेटी संग उनकी तस्वीरें वायरल रहती हैं।

सूरज पंचोली को फिर हुआ प्यार, खुद किया खुलासा

श्री राम के बाद अब 'महादेव' का किरदार निभाएंगे प्रभास, इस फिल्म में आयेंगे नजर

जब डॉक्टर्स ने दी शिल्पा शेट्टी को मारने की सलाह! खुद एक्ट्रेस ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -