प्रयागराज दंगे से है संबंध, जानिए कौन हैं आफरीन फातिमा जिसके समर्थन में JNU
प्रयागराज दंगे से है संबंध, जानिए कौन हैं आफरीन फातिमा जिसके समर्थन में JNU
Share:

प्रयागराज: प्रयागराज में भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद के घर पर बीते रविवार को बुलडोजर चलाने के बाद इसके विरोध में दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। जी दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि जावेद मोहम्मद की बेटी आफरीन फातिमा JNU में पढ़ाई करती है और प्रयागराज दंगों से आफरीन फातिमा के भी तार जुड़ रहे हैं। हालाँकि इसके बावजूद जेएनयू छात्र संघ से जुड़े छात्र आफरीन फातिमा के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

कौन हैं आफरीन फातिमा- आप सभी को बता दें कि आफरीन फातिमा दिल्ली में रहने वाले जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी हैं। जी हाँ और आफरीन जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में पढ़ती है। इसके अलावा आफरीन फातिमा JNU में छात्र संघ की काउंसलर हैं। हालाँकि इससे पहले आफरीन ने CAA के विरोध में भी हिस्सा लिया था। जी हाँ, शाहीन बाग में आंदोलन के दौरान भी आफरीन फातिमा JNU से लेकर इलाहाबाद तक सक्रिय थीं। आपको बता दें कि प्रयागराज दंगों के बाद तलाशी अभियान में भी जावेद मोहम्मद के घर से आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। वहीं आफरीन के बारे में बात करें तो उन्होंने हिजाब प्रतिबंध के दौरान दक्षिण भारत के कई शहरों में जाकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

वहीं आफरीन का जन्म प्रयागराज में हुआ था और ग्रेजुएट करने के बाद आफरीन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। यहाँ पढ़ाई के दौरान आफरीन छात्र राजनीति में सक्रिय हो गईं। फिलहाल कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ट्वीट कर आफरीन का समर्थन किया है। जी दरअसल शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि "जेएनयू से आ रही खबर सुनकर स्तब्ध हूं कि छात्र के परिवार के घर को तोड़ा गया है। कानून की उचित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई लोकतंत्र में एक मौलिक अधिकार है। किस कानून के तहत और किस प्रक्रिया का पालन करते हुए विध्वंस किया गया है। क्या यूपी ने खुद को भारत के संविधान से छूट दी है?''

आपको बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने जानकारी दी है कि शहर में भड़की हिंसा के मामले में अभी तक 95 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में SSP ने बताया कि जावेद मोहम्मद की बेटी फातिमा जेएनयू में पढ़ती है और जावेद मोहम्मद को राय देने का काम करती है। अगर फातिमा भी हिंसा के मामले में दोषी पाई जाती है तो उसे भी हिरासत में लिया जाएगा।

'फातिमा का घर गिरा दिया, नूपुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं?', आफरीन के समर्थन में ओवैसी

मलबे में तब्दील हुआ जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने वाले मास्टरमाइंड जावेद का घर

प्रयागराज हिंसा: मुख्य आरोपी जावेद के घर पर चला बुलडोजर, तोड़ा गया मेन गेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -