प्रयागराज हिंसा: मुख्य आरोपी जावेद के घर पर चला बुलडोजर, तोड़ा गया मेन गेट
प्रयागराज हिंसा: मुख्य आरोपी जावेद के घर पर चला बुलडोजर, तोड़ा गया मेन गेट
Share:

प्रयागराज: प्रयागराज में नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में एक्शन जारी है। जी दरअसल प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने जावेद पंप को गिरफ्तार किया था। वहीं उसके बाद पुलिस ने जावेद पंप को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था। अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत जावेद पंप की गिरफ्तारी के बाद अब प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन में आ गई है। जी दरअसल पीडीए ने जावेद पंप के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे खाली करने के लिए कहा था और अब भारी पुलिस बल जावेद के घर पहुंच चुकी है। पुलिस प्रशासन ने जावेद के घर को छावनी में तब्दील कर दिया है और बुलडोजर भी पहुंच गया है।

आप सभी को बता दें कि अब बुलडोजर ने जावेद का घर ध्वस्त करना शुरू भी कर दिया है। जी दरअसल बुलडोजर ने जावेद के घर का पहला दरवाजा तोड़ दिया है और बुलडोजर से जावेद के घर की बाउंड्री वाल भी गिरा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ एसपी सिटी लोगों से मौके पर जमा लोगों से हटने की लगातार अपील कर रहे हैं। आपको बता दें कि जावेद अहमद का घर अंदर से बंद है। वहीं मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है जिससे महिलाओं के विरोध करने की स्थिति में उनसे पुलिस निपटा जा सके। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर से लोग यदि बाहर नहीं निकले तो दरवाजा तोड़कर टीम अंदर जाएगी और लोगों को बाहर लाया जाएगा।

जी हाँ और इस समय पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घर के अंदर मौजूद लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आपको पता हो इससे पहले, पीडीए की ओर से चस्पा किए गए नोटिस में आज यानी 12 जून को 11 बजे तक घर में रहने वाले सभी लोगों से अपना सामान हटाने के लिए कहा गया था। जी दरअसल पीडीए की तरफ से चस्पा नोटिस में कहा गया कि, '12 जून को दिन में 11 बजे तक घर खाली कर दें जिससे अथॉरिटी अपनी कार्रवाई कर सके।' अब यह कहा जा रहा है कि पीडीए की ओर से जावेद पंप के घर पर ये नोटिस रात के समय चस्पा की गई है।

पैगंबर विवाद: नुपुर शर्मा पर दबाव बना रही महाराष्ट्र पुलिस!

'नुपूर शर्मा को 'फांसी' दी जानी चाहिए', जानिए किसने की ऐसी मांग?

आमिर खान की फोटो शेयर कर जानिए क्यों कंगना ने जताया हिंदू होने पर गर्व?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -