कौन है ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू? जो बने नए चुनाव आयुक्त
कौन है ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू? जो बने नए चुनाव आयुक्त
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने निर्वाचन आयोग में 2 आयुक्तों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 2 नामों पर मुहर लगा दी। समिति ने ज्ञानेश कुमार गुप्ता एवं सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। ये दोनों सेवानिवृत IS हैं। दोनों अलग-अलग वक़्त में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से सेवानिवृत हुए हैं। निर्वाचन आयोग के दोनों आयुक्त के पद पहले अनूप चंद्र पाण्डेय के फरवरी में रिटायरमेंट एवं फिर हाल ही में अरुण गोयल के इस्तीफे से खाली हुए थे। आइए आपको बताते हैं दोनों नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू कौन हैं...

ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। वो केंद्रीय गृह मंत्रालय में कश्मीर डिविजन के उस समय इनचार्ज थे जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। मोदी सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को आर्टिकल 370 समाप्त किया था। 1988 बैच के IAS ज्ञानेश कुमार मई, 2022 में सहकारिता मंत्रालय के सचिव बनाए गए। उन्हें संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव पद से स्थानांतरण किया गया था। कुमार ने सहकारिता मंत्रालय में देवेंद्र कुमार सिंह को रिप्लेस किया था। सिंह भी केरल कैडर के ही IS थे जिन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महासचिव बनाया गया था। ज्ञानेश कुमार की सर्विस रिटायरमेंट एज के पश्चात् भी बरकरार रखी गई थी। वो 31 जनवरी, 2024 को रिटायर हुए। ध्यान रहे कि पहले गृह मंत्रालय एवं फिर सहकारिता मंत्रालय, दोनों मंत्रालयों के सचिव के रूप में उन्होंने मंत्री अमित शाह के साथ ही काम किया। शाह इन दोनों मंत्रालयों के मंत्री हैं।

सुखबीर संधू 1998 बैच के सेवानिवृत IAS अधिकारी हैं। 2021 में पुष्कर सिंह धामी जब उत्तराखंड के सीएम बनाए गए तब राज्य के मुख्य सचिव के पद पर सुखबीर संधू ही थे। उससे पहले संधू राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन एवं मानव संसाधन मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अडिशनल सेक्रेटरी के किरदार में भी रहे। सुखबीर संधू ने अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS एवं गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी से इतिहास में एम डिग्री हासिल की है। उनके पास कानून की डिग्री भी है। संधू ने 'अर्बन रिफॉर्म्स' एवं 'म्यूनिसिपल मैनेजमेंट एंड कपैसिटी बिल्डिंग' पर रिसर्च पेपर्स भी लिखे हैं। लुधियाना नगर निगम के आयुक्त के रूप में उनकी सेवाओं के लिए संधू को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया गया था।

दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के साथ केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम पूरी हो गई है। निर्वाचन आयोग के मुखिया मतलब देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं। उन्होंने 15 मई, 2022 को भारत के 5वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभाला था। इससे पहले वो 1 सितंबर, 2020 को चुनाव आयुक्त बनाए गए थे। राजीव कुमार 1984 बैच के बिहार-झारखंड कैडर के IAS हैं। उन्होंने पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन, केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सचिव, वित्तीय सेवाओं के सचिव एवं स्थापना अफसर के पद भी संभाले हैं।

नाकाम हुई नक्सलियों की बड़ी साजिश, जंगल में मिले 10 IED

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुईं कैप्टन अमरिंदर की पत्नी

पंजाब के लिए AAP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे-कहाँ से मिला टिकट?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -