मुंबई पर आतंकी हमले हो रहे थे और गृह सचिव इस्लामाबाद में खातिरदारी करवा रहे थे
मुंबई पर आतंकी हमले हो रहे थे और गृह सचिव इस्लामाबाद में खातिरदारी करवा रहे थे
Share:

नई दिल्ली : 26 नवंबर 2008 को जब भारत के मुंबई में ताज होटल समेत कई जगहों पर आतंकी हमले हो रहे थे, तब भारत के गृह सचिव पाकिस्तान में मेहमानवाजी करवा रहे थे। यह दावा एक अंग्रेजी अखबार ने किया है। तत्कालीन गृह सचिव मधुकर गुप्ता व कुछ अन्य शीर्ष अधिकारी इस्लामाबद में खातिरदारी करवा रहे थे।

इतना ही नहीं इन अधिकारियों ने मुरी के हिल रिट्रीट में अपने ठहरने का कार्यक्रम एक दिन और बढ़ा लिया था। यह दावा इसलिए विवाद उत्पन्न कर रहा है, क्यों कि कोई भी गृह सचिव स्तर का अधिकारी पाकिस्तान में ठहरने के कार्यक्रम को एक दिन और क्यों बढ़ाएगा।

उस समय गृह मंत्रालय में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि तब भी यह प्रश्न उठा था कि जब बातचीत खत्म हो चुकी है तो फिर पाकिस्तान क्यों भारतीय प्रतिनिधिमंडल को एक और दिन रोक रहा है। इस पर तब गृह सचिन मधुकर ने जवाब दिया था कि वो पाक के आंतरिक मामलों के मंत्री से केवल 27 नवंबर 2008 को मिल सकते थे।

पाकिस्तान द्वारा भारतीय अधिकारियों के रुकने से अधिक चकित करने वाली बात वहां भारतीय अधिकारियों का रुकना है, क्यों कि उसी रात मुंबई पर हमले हुए थे, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी हैंडल कर रही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -