'झलक दिखला जा 11' के किस स्टार को मिल रही है कितनी फीस? यहाँ जानिए
'झलक दिखला जा 11' के किस स्टार को मिल रही है कितनी फीस? यहाँ जानिए
Share:

टीवी के चर्चित डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मगर क्या आप जानते हैं इस शो के होस्ट, जज और प्रतियोगियों को कितनी फीस मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जज मलाइका अरोड़ा को प्रत्येक एपिसोड की 15 लाख फीस दी जा रही है। वो रियलिटी शो की हाईएस्ट पेड जज में शुमार हैं। अरशद वारसी का सेंस ऑफ ह्यूमर एवं फन बैंटर लोगों को हंसा रहा है। चर्चा है अरशद वारसी को एक एपिसोड की 8 लाख फीस मिल रही है।

निर्देशक एवं कोरियोग्राफर फराह खान कई रियलिटी शो की जज रह चुकी हैं। झलक दिखला जा 11 के एक एपिसोड की उनकी फीस 5 लाख है। शो के होस्ट गौहर खान एवं रित्विक धनजानी के होस्टिंग स्किल्स की प्रशंसा हो रही है। रिपोर्ट है दोनों को प्रत्येक एपिसोड की 5 लाख फीस मिल रही है। शो को मोस्ट पॉपुलर प्रतियोगी शोएब इब्राहिम के डांसिंग स्किल्स ने जजों को इंप्रेस किया हुआ है। अटकलें हैं वो हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं। उन्हें एक एपिसोड के 5 लाख मिल रहे हैं।

बिहार की मनीषा रानी के लटके झटके उनके प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। वाइल्ड कार्ड बनकर शो में आईं मनीषा को प्रत्येक सप्ताह 4-5 लाख फीस दी जा रही है। शिव ठाकरे को प्रत्येक एपिसोड के 5 लाख मिलने की चर्चा है। वो बिग बॉस मराठी, बिग बॉस 16, खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा रह चुके हैं। स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री के डांस मूव्स का नेशन दीवाना है। धनश्री ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी। उन्हें एक एपिसोड के 3-4 लाख मिलने की खबरें हैं।

झारखंड में चंपई सोरेन ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में पड़े 47 वोट

'पैगाम-ए-मोहब्बत है..', पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सभी धर्मों के धर्मगुरु, बोले- हमारा भारत एक है...

राजस्थान में पिता ने 10 साल के बेटे को तालाब में डुबोकर मारा, फिर की आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -