दिल्ली-NCR में कब दस्तक देगा मानसून ? मौसम विभाग ने बता दी तारीख
दिल्ली-NCR में कब दस्तक देगा मानसून ? मौसम विभाग ने बता दी तारीख
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR के लोग मानसून का बीते काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें इसे लेकर गुड न्यूज़ मिलने वाली है। प्री-मानसून बारिश के बाद जल्द यहां झमाझम वर्षा होने वाली है।  मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आगामी 2 से 3 दिन में मानसून मध्य भारत के राज्य जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। 

इसके बाद वह उत्तर प्रदेश और दिल्ली की दिशा में तेजी से बढ़ेगा। बता दें कि मानसून ने दक्षिण भारत के बाद तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से होते हुए ओडिशा, पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसके कारण इन राज्यों में वर्षा देखने को मिल रही है। दिल्ली-NCR के लोगों को अभी मानसून के लिए एक हफ्ते का और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में मानसून 29 जून को दस्तक दे सकता है। 

इससे पहले प्री-मॉनसून को वर्षा भी लोगों को राहत प्रदान करेगी। मौसम विभाग ने अनुसार, रविवार से अगले 2-3 तक दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है। बता दें कि हफ्तेभर से दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में बिपरजॉय का असर देखा जा रहा है। कुछ दिनों से निरंतर बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।

'दुल्हन का पता नहीं दूल्हा दर्जन भर तैयार..', विपक्ष की एकता बैठक पर भाजपा का तंज, जारी किया पोस्टर

अबुधाबी में सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर रोक ! मौलाना कशिश वारसी बोले- अगर भारत में ऐसा होता तो...

अब भारत में ही बनेंगे लड़ाकू विमान..! पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -