कब शादी करेगी कंगना रनौत? खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
कब शादी करेगी कंगना रनौत? खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में शादी की प्लानिंग के बारे में चर्चा की। कंगना रनौत का कहना है कि वो फैमिली पर्सन हैं तथा जरूर शादी करेंगी। कंगना रनौत ने कहा- हर लड़की शादी और परिवार होने का सपना देखती है। मैं पूरी तरह से एक फैमिली पर्सन हूं। परिवार मेरे लिए बहुत जरूरी है। मैं शादी करना चाहती हूं तथा परिवार बनाना भी। ये 5 वर्ष से पहले हो जाएगा।

इसके साथ ही कंगना रनौत ने ये भी बताया कि वो लव और अरेंज में से कौन सी वेडिंग करना चाहेंगी। कंगना रनौत ने कहा- ये अच्छा होगा यदि मेरी शादी अरेंज्ड और लव दोनों का मिक्स हो। कंगना रनौत ने अपने पास्ट रिलेशनशिप्स पर भी बात की। कंगना रनौत ने कहा- जरूरी नहीं आप हमेशा रिलेशनशिप में सक्सेसफुल रहो। कंगना रनौत ने कहा- उन्होंने हर रिलेशनशिप को अपना बेस्ट दिया है। बता दे कि कंगना रनौत का नाम आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन संग जुड़ा था। ऋतिक संग उनके रिश्ते पर बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी।

वही बात यदि कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की करें तो कंगना की फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें वो फाइटर पायलट तेजस गिल के किरदार में दिखाई देगी। कंगना रनौत की आगामी फिल्मों में एमरजेंसी सम्मिलित है। इसमें वो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।

आपने नहीं देखा होगा दीपिका-रणवीर की शादी का ये वीडियो, देखकर रो पड़े करण जौहर

रणवीर सिंह ने बताया दीपिका पादुकोण को कैसे किया था प्रपोज? रो पड़ी थी एक्ट्रेस

इजरायल दूतावास पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत, बोलीं- 'आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -