पत्नी को Reels बनाने से किया मना तो कर दी पति की हत्या
पत्नी को Reels बनाने से किया मना तो कर दी पति की हत्या
Share:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक पति ने पत्नी को टिकटॉक और रील्स बनाने से रोका तो पत्नी और ससुरालवालों ने उसका क़त्ल कर दिया। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के नरहन गांव में रहने वाले महेश्वर कुमार राय के रूप में हुई है। घटना के सिलसिले में बताया जा रहा है कि महेश्वर की शादी 6-7 वर्ष पहले फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी। 

महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था तथा हाल ही में घर आया था। बीते कुछ दिनों से उसकी पत्नी रानी कुमारी टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर बहुत वीडियो बनाती थी जिसका महेश्वर विरोध करता था। मगर रानी अपने पति की बात मानने को तैयार नहीं थी। आरोप है कि रविवार की रात 9 बजे महेश्वर अपने ससुराल फफौत गया था, जहां उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने गला दबाकर उसका क़त्ल कर दिया। घटना की खबर रविवार की रात लगभग 10:30 बजे तब लगी जब महेश्वर को कोलकाता से भाई रुदल ने फोन किया तो फोन किसी दूसरे ने उठाया। शक होने पर रूदल ने अपने पिता को फफौत गांव भेजा तो वहां महेश्वर मृत पड़ा था जिसके पश्चात् इसकी खबर खोदावंदपुर थाने की पुलिस को दी गई। खबर प्राप्त होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के घरवालों ने आरोप लगाया है कि टिकटॉक और रील्स वीडियो बनाने का विरोध करने पर पत्नी एवं ससुरालवालों ने ही महेश्वर का फांसी लगाकर क़त्ल कर दिया। मृतक महेश्वर कुमार कोलकाता में रहकर काम करता था तथा 2-3 दिनों के अंदर ही वह वापस काम पर जाने वाला था। महेश्वर कोलकाता जाने से पहले अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था जहां उसका क़त्ल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। इस सिलसिले में खोदाबंदपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पत्नी टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी जिसका पति विरोध करता था। मृतक के घरवालों ने पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत देने के पश्चात् कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजनाथ सिंह का लंदन दौरा, 22 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ब्रिटेन यात्रा

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर ऐसा क्या कह गए मंत्री जमीर अहमद, जो लोग बोले- Boycott Maldives

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -