'जब युवा लोकसभा में घुसे, तो भाजपा सांसद भाग निकले, उनकी हवा निकल गई..', संसद सुरक्षा चूक पर बोले राहुल गांधी
'जब युवा लोकसभा में घुसे, तो भाजपा सांसद भाग निकले, उनकी हवा निकल गई..', संसद सुरक्षा चूक पर बोले राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली: संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन पर इंडिया गठबंधन आज शुक्रवार (22 दिसंबर) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन क्र रहा है।  इस दौरान कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन के बारे में बात करते हुए दावा किया कि जब यह घटना घटी तो सदन में मौजूद भाजपा सांसद तेजी से भाग निकले थे।

 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कुछ युवाओं ने संसद में प्रवेश किया और धुआं छोड़ा, जिससे भाजपा विधायकों को भागना पड़ा। राहुल ने चुटकी लेते हुए कहा कि, 'सभी बीजेपी सांसद भाग गए। उनकी हवा निकल गई।' राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुए उल्लंघन ने यह सवाल भी उठाया है कि घुसपैठियों को ऐसा कदम उठाने के लिए किसने प्रेरित किया। उन्होंने दावा किया कि, “इस घटना में, सुरक्षा उल्लंघन का सवाल है, लेकिन एक और सवाल है कि उन्होंने इस तरह विरोध क्यों किया। इसका जवाब है, देश में बेरोजगारी।” राहुल ने कहा कि, देश में बेरोज़गारी के कारण ये लोग संसद में घुस आए थे। 

उन्होंने सुरक्षा उल्लंघन के मद्देनजर संसद में उथल-पुथल के बारे में बात की, जैसे विपक्षी सांसदों द्वारा विरोध और हंगमा, फिर बड़े पैमाने पर निलंबन, और तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप का मज़ाक उड़ाना और राहुल  गांधी द्वारा उस मिमिक्री का वीडियो बनाना आदि। राहुल गांधी ने कहा कि, "मीडिया ने देश में बेरोजगारी के बारे में बात नहीं की। लेकिन इसने राहुल गांधी द्वारा एक वीडियो रिकॉर्ड करने के बारे में बात की, जहां निलंबित सांसद संसद के बाहर बैठे थे।"

 

बता दें कि, लोकसभा में घुसे युवकों को 11 सांसदों ने मिलकर पीटा भी था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं, संसद में हंगामा करने वाली एक लड़की नीलम का कांग्रेस से कनेक्शन भी सामने आया है, जिसमे वो कांग्रेस के लिए वोट मांगती हुईं नज़र आई थी। साथ ही वो किसान आंदोलन में भी नज़र आई थी। संसद में घुसे आरोपी, ‘मणिपुर को इंसाफ दो’, ‘जय भीम’,  ‘तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘संविधान बचाओ’, ‘महिलाओं पर अत्याचार नहीं चलेगा’, ‘काला कानून नहीं चलेगा, गुंडागर्दी नहीं चलेगी' जैसे नारे लगा रहे थे। 

नौकरी के बदले जमीन घोटाला: ED के समन पर बोले तेजस्वी यादव - ये तो रूटीन हो गया है, मैंने पहले ही कहा था..

सांसदों के निलंबन पर घमासान, जंतर-मंतर पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, राहुल-खड़गे सहित कई दिग्गज जुटे

कर्नाटक में सूखा, मदद मांगने प्राइवेट जेट से दिल्ली आए सिद्धारमैया, भाजपा बोली- कांग्रेस जनता से चंदा मांग रही और CM...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -