सांप ने काटा तो गुस्से से हुआ आगबबूला बच्चा, और फिर...
सांप ने काटा तो गुस्से से हुआ आगबबूला बच्चा, और फिर...
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले को नागलोक के नाम से भी जाना जाता है, साप (Snake) के काटने के बहुत से केस आते रहते हैं। इस बार सर्पदंश का एक चौंकाने वाला केस सामने आया है। जिले के बगीचा (Bagicha) ब्लॉक अंतर्गत पंडरापाठ (Pandrapath) में एक बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके उपरांत बच्चे ने गुस्से में सांप को काट लिया। बच्चे ने इतने बुरे तरीके से सांप को काटा कि सांप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाद में जब बच्चे के परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर गए और अब वह स्वस्थ्य है।
 
पंडरापाठ में रहने वाला पहाड़ी कोरवा बच्चा दीपक राम अपने घर से कुछ दूरी पर बहन  के घर गया हुआ था। वहां खेलने के बीच एक नाग सांप ने उसके हाथ में काट लिया। सांप के काटने के उपरांत निडर बालक दीपक को गुस्सा आ गया। इससे पहले की सांप वहां से कहीं दूर भाग पाता, दीपक ने उसे पकड़कर अपने दांतों से काट डाला। इस बीच सांप ने दीपक के हाथों को बुरी तरह जकड़ लिया था। हालांकि, दीपक ने भी सांप को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बच्चा बोला- उसे नहीं है अब कोई परेशानी: वहीं जब सांप काटने की खबर बच्चे की बहन  तक पहुंची, तो उन्होंने तत्काल उसका उपचार कराया और अब वह पूरी तरह ठीक है। दीपक राम ने कहा कि वह अपने बहन के यहां खेल रहा था। फिर पीछे से सांप आया और उसे काट लिया। ऐसे में उसने भी सांप को काटा। घटना की जानकारी अपनी बहन को दी और उसने दादा को पूरी बात कही। जिसके उपरांत उसे इलाज कराने के लिए लेकर गए, अब उसे कोई परेशानी नहीं है।
 
सर्पदंश का यह मामला बना चर्चा का विषय: बता दें कि जशपुर जिले में यह अंधविश्वास भी है कि यदि आपको सांप काट ले, तो आप भी सांप को काट लें। इससे विष का असर नहीं होगा। यहां इस केस  में सर्पदंश के उपरांत बच्चे को इस कदर गुस्सा आया कि उसने सांप को काट लिया। यह वाकया अब चर्चा का विषय बन चुका है, कुछ लोग इसे बच्चे की हिम्मत बता रहे हैं, तो कुछ बड़ा खतरा टल जाने की बात कह रहे हैं।

छठ पूजा, स्टूडेंट पॉवर, बिरसा मुंडा से लेकर ISRO की उड़ान तक.., जानें मन की बात में क्या-क्या बोले PM ?

नशे का अवैध कारोबार करने वालों के घर चलेगा बुलडोजर-सीएम शिवराज

विवाद में घायल हुए लोगों का सिविल अस्पताल में उपचार जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -