नशे का अवैध कारोबार करने वालों के घर चलेगा बुलडोजर-सीएम शिवराज
नशे का अवैध कारोबार करने वालों के घर चलेगा बुलडोजर-सीएम शिवराज
Share:

सीएम राइज के पहले चरण के 69 स्कूलों के लिए शासन 2519 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। इसमें नए भवन तैयार होंगे। सुविधाएं और शिक्षण के मापदंड ऐसे होंगे कि निजी स्कूलों से ये अच्छे साबित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नए भवनों का भूमि पूजन किया। 

सीएम ने कहा कि सिर्फ स्कूल ही नहीं, टीचर भी कर्मठ, कुशल व योग्य होंगे। स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, लेबोरेट्री, खेल मैदान के साथ सभी जरूरी चीजें होंगी। प्रदेश में शिक्षाकर्मी कल्चर को समाप्त कर दिया जाएगा। बच्चों को नशे से दूर रहना है।

सरकार प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चला रही है। जो भी नशे का अवैध कारोबार करेगा, उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा। सीएम ने कहा कि गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेना किसी भी बच्चे की गलती नहीं है। यदि मन लगाकर किसी भी क्षेत्र में मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। हम आपके लिए अच्छे स्कूल तैयार कर सकते हैं, पढ़ाई और मेहनत आपको करना है। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने कहा कि 12वीं तक की शिक्षा एक ही कैंपस में देने की व्यवस्था होगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 2 चरण में 2021 से लेकर दस साल में 9 हजार 95 सीएम राइज स्कूल खुलने हैं।

41 वर्ष की हुईं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका

तेलंगाना के अधिकतर लोग कौनसी भाषा बोलते है?

तेलंगाना का राजकीय त्यौहार कौन-सा है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -