विवाद में घायल हुए लोगों का सिविल अस्पताल में उपचार जारी
विवाद में घायल हुए लोगों का सिविल अस्पताल में उपचार जारी
Share:

इंदौर/ब्यूरो।  किशनगंज थाना क्षेत्र के कटकट खेड़ी में विवाद के दौरान 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल के लिए किशनगंज पुलिस सिविल अस्पताल महू लेकर पहुंची। 

यहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया जा रहा है। किशनगंज टीआई कुलदीप खत्री ने बताया कि ग्राम कटकट खेड़ी में आपसी विवाद में 7 लोग घायल है।

मामला कुछ इस प्रकार है कि गांव के ही लड़का-लड़की ने भाग कर शादी कर ली। इस दौरान लड़के वालों ने लड़की के घर वालों के घर में घुसकर जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल दोनों लड़का-लड़की मुंबई में है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, थाने पहुंचा मामला

टैंकर हादसे अबतक 5 मौतें, मृतकों की संख्या ने छुआ यह आकड़ा

छात्रा के परिजन हैरान, पिता ने कहा कि मेने बेटी को कभी नहीं डांटा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -