आज या कल कब है गोवर्धन पूजा, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त
आज या कल कब है गोवर्धन पूजा, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त
Share:

कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व सेलिब्रेट किया जाता है। यह पर्व दिवाली के अगले दिन आता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी पहचाना जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा भी की जा रही है। इस दिन लोग घर की आंगन में या घर के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और पूजा भी करते है। साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में…

कब है गोवर्धन पूजा 2023?: इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से होने वाली है। इस तिथि का समापन अगले दिन 14 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होने वाला है। उदया तिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को सेलिब्रेट की जानी वाली।

गोवर्धन पूजा 2023 का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2023, दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक की बताई जा रही है।

गोवर्धन पूजा पर बन रहे ये योग: इस बार गोवर्धन पूजा के दिन शुभ योग बनने जा रहे है। गोवर्धन पूजा पर शोभन योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक का बताया जा रहा है। इसके उपरांत से अतिगंड योग शुरू होने वाला है। अतिगंड योग शुभ नहीं होता है। हालांकि शोभन योग को एक शुभ योग बताया जा रहा है। इसके साथ साथ गोवर्धन पूजा के दिन सुबह से ही अनुराधा नक्षत्र होने वाली है।

गोवर्धन पूजा विधि
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें।
फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।
इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।
भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें।
इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।

गोवर्धन पूजा का महत्व: पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान कृष्ण द्वारा ही सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा आरंभ करवाई की गई। श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत तो अपनी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रज वासियों और पशु-पक्षियों की जान बचाई गई। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा में गिरिराज के साथ कृष्ण जी के पूजन का भी विधान है। इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व कहा जा रहा है।

उत्तरकाशी में हुआ बड़ा हादसा, टनल धंसने से फंसे 40 मजदूर

पटाखों पर बैन के बाद भी नहीं माने दिल्लीवासी...चारो तरफ हुआ धुंआ ही धुंआ

जवानों के साथ दिवाली मानाने हिमाचल पहुचें पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -