अमित शाह ने किया रामलला के मुफ्त में दर्शन करने का वादा तो भड़के संजय राउत, चुनाव आयोग से लगाई ये गुहार
अमित शाह ने किया रामलला के मुफ्त में दर्शन करने का वादा तो भड़के संजय राउत, चुनाव आयोग से लगाई ये गुहार
Share:

मुंबई: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में चुनावी जनसभा में एक ओर जहां कांग्रेस नेता OBC आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं तो वहीं बीजेपी राम मंदिर के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साध रही है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की दिनांक निर्धारित हो गई है। मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। मध्य प्रदेश में चुनावी रैली के चलते अमित शाह ने यह बात कही है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पश्चात् प्रदेश की जनता को राज्य सरकार के खर्चे पर भगवान रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। इस बात पर मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है।  

उन्होंने कहा, "मैंने मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार के चलते अमित शाह और भाजपा नेताओं के बयान को सुना और पढ़ा है कि यदि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो लोग मध्य प्रदेश के भगवान रामलला के दर्शन निशुल्क कर सकेंगे। अमित शाह ने आगे कहा, "भगवान रामलला पूरे देश और दुनिया के हैं। क्या इसका मतलब यह है कि यदि आप मध्य प्रदेश में हार गए तो आप मध्य प्रदेश को लोगों को रामलला के दर्शन करने से केवल इसलिए रोक देंगे क्योंकि उन्होंने बीजेपी को वोट नहीं दिया।"  उन्होंने आगे सवाल उठाया, हमारे देश में किस प्रकार की राजनीति चल रही है? चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।''

आपको बता दें कि गुना के राघौगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने वादा किया कि यदि मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो भारतीय जनता पार्टी भगवान राम लला के दर्शन का खर्च वहन करेगी। अमित शाह ने कहा, "आप 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनाएं, भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार आपको फ्री में भगवान रामलला के दर्शन कराने में मदद करेगी...।"

पंचशील और गुटनिरपेक्षता: भारत की विदेश नीति परिदृश्य पर क्या था नेहरू का प्रभाव

'भाजपा की सरकार बनी तो फ्री में कराएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन', MP में अमित शाह ने किया बड़ा वादा

घर के 3 चिरागों की एक साथ उठी अर्थी, पूरे इलाके में मचा कोहराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -