अगर पुतिन ने परमाणु हमला कर दिया तो क्या करेंगे ? बाइडेन ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अगर पुतिन ने परमाणु हमला कर दिया तो क्या करेंगे ? बाइडेन ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Share:

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन की जंग अब उस मोर्चे पर पहुंच चुकी है, जहां अब परमाणु हमले को लेकर चर्चा चलने लगी है। क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद भड़के पुतिन ने यूक्रेन पर मिसाइलों और बमों की बौछार कर दी है। यूक्रेन के कीव, खारकीव जैसे शहरों को पुतिन ने बमों से पाट दिया है। कूटनीतिक हलकों, सैन्य प्रतिष्ठानों में अब इस बात की चर्चा चल रही है कि पुतिन यूक्रेन पर टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन से भी हमला कर सकते हैं। 

यदि पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला कर दे, तो US की क्या प्रतिक्रिया होगी? यही सवाल एक अमेरिकी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडेन से पुछा गया। इस सवाल के जवाब में बाइडेन 6 शब्दों में दो टूक जवाब दे दिया। बाइडेन ने कहा, "Pentagon didn't have to be asked..." मतलब कि ऐसी स्थिति में पेंटागन को प्रतिक्रिया देने के लिए किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं होगी। बता दें कि, अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का नाम पेंटागन है। बाइडन के जवाब से साफ है कि ऐसी कोई भी परिस्थिति आने पर US घातक जवाब देने के लिए तैयार है। 

अमेरिकी मीडिया ने बाइडेन से सवाल किया कि यूक्रेन में अमेरिका और नाटो के लिए रेड लाइन क्या होगा, यदि पुतिन यूक्रेन में परमाणु संयंत्र पर बमबारी करते हैं या टैक्टिक्ल परमाणु हथियार का उपयोग करते हैं? इसके जवाब में बाइडेन ने कहा कि, 'हम क्या करेंगे या क्या नहीं, इस सम्बन्ध में बात करना मेरे लिए गैर-जिम्मेदाराना होगा।'

नेपाल में बाढ़ का कहर, अब तक 33 की मौत, हज़ारों आशियाने नष्ट

VIDEO! अचानक उड़ते विमान का निकल गया पहिया और फिर जो हुआ...

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस में होगा कुछ खास, जानिए क्या होगी थीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -