ये क्या...! KGF की अपार सफलता के बाद भी यश बजा रहे ढोल, जानिए इसके पीछे की सच्चाई
ये क्या...! KGF की अपार सफलता के बाद भी यश बजा रहे ढोल, जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Share:

सोशल मीडिया पर हर दिन बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल वायरल हो जाते है। लेकिन इस बार लोगों ने साउथ सुपरस्टार यश (Yash) का हमशक्ल ढूंढ लिया है। यश के हमशक्ल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लग गया है। जिसे देख कर हर किसी के होश उड़ गए है। चलो बिना ज्यादा बातों को घुमाए आपको यश के डुप्लीकेट से मिलवा ही देते है। 

वायरल हुआ यश का हमशक्ल: 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF: Chapter 2) की सक्सेस के उपरांत यश का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यश से लोगों को इतनी मोहब्बत हो गई है कि सोशल मीडिया यूजर्स को उनका डुप्लीकेट भी मिल चुका है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में एक शख्स शादी में ढोल बजाता हुआ नजर आ रहा है, जो हुबहू यश की तरह लग रहा है। मतलब शख्स को देख कर कोई भी धोखा खा सकता है कि वो यश नहीं है। 

वीडियो में शख्स बिल्कुल यश के स्टाइल में दिखाई दे रहा है। फिर चाहे बात कपड़ों की हो या हेयरस्टाइल। ऊपर से लेकर नीचे तक शख्स ने खुद को यश के लुक में ढाल लिया है। वायरल वीडियो देख कर हर कोई हैरत में है। वीडियो देख कर कई यूजर्स को लगा कि 'KGF 3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वहीं किसी ने बोला है कि 'ये किस लाइन में आ गए रॉकी भाई।'

 

यश के हमशक्ल का वीडियो यूजर्स को खूब एंटरटेन करता हुआ दिखाई दे रहा है। यूजर्स को तो ये वायरल शख्स खूब पसंद भी आने लगा है। अब देखते हैं कि अपने हमशक्ल को देख कर यश कुछ कहते हैं या नहीं। यश से पहले आलिया की हमशक्ल ने भी इंटरनेट पर खूब हंगामा मचाया था। आलिया और यश के बाद देखना दिलचस्प होगा कि अगला हमशक्ल किस सेलिब्रेटी का आता है। 

जिस फिल्म के लिए अनुष्का ने बढ़ाया था 20kg वजन, उसने ही...

विक्रांत रोणा ने हिलाया पूरा बॉक्स ऑफिस, पहले दिन ही कर डाली इतनी कमाई

जल्द ही 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी रवि तेजा की नई फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -