ये क्या...! देखते ही देखते भेड़िये में बदल गए सलमान, फैंस भी हो गए हैरान
ये क्या...! देखते ही देखते भेड़िये में बदल गए सलमान, फैंस भी हो गए हैरान
Share:

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। हमेशा ही उनके फोटो और वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लग जाते है लेकिन हाल ही में सलमान खान का एक हैरान कर देने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान इंसान से भेड़िए का रूप लेते हुए दिखाई दे रहे है। सलमान के इस अजीबोगरीब वीडियो को देख उनके फैंस भी घबरा चुके है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान मोबाइल में देख रहे होते हैं कि तभी अचानक उनका चेहरा बदलने लगा है और वह भेड़िया बन जाते हैं।

सलमान खान के इस वीडियो को वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा कर दिया है। इस वीडियो में सलमान के साथ वरुण धवन भी दिखाई दे रहे है। वीडियो में सलमान का रूप बदलते देख वरुण भी अपने होश गंवा चुके है। वरुण धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "भाई बने भेड़िया, मुझे इन्हें काटना पड़ा। भाई के साथ बिग बॉस में बहुत अच्छा टाइम स्पेंड किया है। सलमान खान मिलते हैं 25 को थिएटर में।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

सलमान खान और वरुण धवन के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिख दिया है कि, "यह तो टाइगर है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "जब सब ब्लड मून देख रहे थे तब ये दोनों भेड़िए में कंवर्ट हो रहे थे क्या?" 

आलिया के बाद माँ बनीं बिपाशा बासु, घर आया नन्हा मेहमान

'स्तन को बड़ा करने के लिए रोज तेल से मालिश करो', एक्ट्रेस को इस मशहूर निर्देशक ने दी थी सलाह

इस दिन रिलीज़ होगी रणदीप हुड्डा की अपकमिंग मूवी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -