जानिये CIBIL Rank और Company Credit Report के बारे में पूरी जानकारी
जानिये CIBIL Rank और Company Credit Report के बारे में पूरी जानकारी
Share:

MSME सेक्टर आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस सेक्टर को आगे बढ़ाने में सरकार की अहम भूमिका है। वित्तीय समावेशन की दिशा में सरकार के प्रयासों की वजह से देश में MSME की संख्या में वृद्धि हो रही है। नए MSME पल्स रिपोर्ट (SIDBI और TransUnion CIBIL द्वारा एक त्रैमासिक प्रकाशन) से पता चलता है कि साल-दर- साल (YOY) कमर्शियल क्रेडिट ग्रोथ मार्च 2019 तिमाही में 12.4% बढ़ी है। माइक्रो सेगमेंट में 19.8% के साथ सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है जबकि SME सेगमेंट 15.6% बढ़ा है। इस वृद्धि के बावजूद, MSME को ऋण प्राप्त करने में अभी भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे:-

1. कर्ज के लिए उच्च ब्याज दर का होना

2. समय सीमा के भीतर अतिरिक्त संपाश्र्विक (कोलैटरल) की आवश्यकता

3. व्यक्तिगत गारंटी के लिए कर्जदाता की अतिरिक्त मांग

4. दीर्घकालिक लक्ष्यों, विविध व्यवसायों और मजबूत वित्तीय संरचनाओं के साथ छोटे व्यवसायों से बड़े उद्यमों की तरह प्रदर्शित करने की उम्मीद करना MSME की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाने में CIBIL Rank और Company Credit Report महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। CIBIL Rank और CCR के बारे में हर MSME को ज्ञान होना चाहिए।

यह क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी TransUnion CIBIL का एक प्रोडक्ट है। इसे सही से मेंटेन रखने पर कंपनी की क्रेडिट प्रोफाइल अच्छी होती है। Company Credit Report का काम लोन से संबंधित भुगतानों और कंपनी के क्रेडिट इतिहास के रिकॉर्ड को इकट्ठा करना होता है। 

Jaypee के मकान खरीदारों के लिए रहत भरी खबर, NBCC की बोली को कर्जदाताओं की मंजूरी

Bharat Bond ETF Vs FD: सुरक्षा, रिटर्न और टैक्स छूट के अनुसार कहा करें निवेश

अंतर्राष्ट्रीय मांग के चलते सोने के दाम में आया उछाल, चांदी में भी आई चमक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -