जो बाबा साहेब अंबेडकर ने सोचा, उसे पीएम मोदी ने पूरा किया - अनुराग ठाकुर
जो बाबा साहेब अंबेडकर ने सोचा, उसे पीएम मोदी ने पूरा किया - अनुराग ठाकुर
Share:

नई दिल्ली: ‘अंबेडकर एंड मोदी’ किताब के विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंबेडकर और मोदी रिफॉर्मर आईडिया को लेकर विस्तार से बात की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने जो सोचा, वह मोदी जी ने कर दिखाया। पीएम मोदी ने गरीबों और वंचितों की सरकार होने की बात कही थी और आठ वर्षों से इसे पूरा कर रहे है। ठाकुर ने आगे कहा कि, ‘मोदी जी ने बाबा साहेब के सपनों को साकार किया है। यदि अंबेडकर जी के सपनों को किसी सरकार ने पूरा किया है, तो वो मोदी जी हैं। अंबेडकर जी औधोगिक विकास से वंचितों के विकास की बात करते थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मेड इन इंडिया इंसेंटिव के जरिए औद्योगिक विकास किया है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘शिक्षा के कारण कुरीतियों की पीछे छोड़ दिया जाता है। पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान राष्ट्रपति इसका उदाहरण है।’ अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि शिक्षा नीति से कई लाभ हुए हैं। देश मे कई IIM और मेडिकल कॉलेज बने। पीएम मोदी ने शौचालय,  रसोई गैस, बैंक अकाउंट आदि के जरिए बाबा साहेब के सपनो को पूरा किया है। स्टैंडअप इंडिया से भी SC-ST समुदाय को लाभ हुआ है। स्वनिधि योजना से भी लोगों को फायदा पहुंचा। भारत डिफेंस सेक्टर में आयातक की जगह निर्यातक बन गया है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, ‘मोदी सरकार ने 370 और 35A से मुक्ति दिलाई। इससे वहां के लोगों को सियासी आरक्षण का भी लाभ मिला। GST भी कॉपरेटिव फेडरलिज्म का उदाहरण है। पंच तीर्थ को पूरा करने का काम मोदी जी ने किया है। अंबेडकर इंटरनेशनल को बनाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। 14 अप्रैल को अवकाश का ऐलान मोदी जी ने किया। संयुक्त राष्ट्र में भी 14 अप्रैल को कार्यक्रम आरंभ हुआ।’ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘मोदी सरकार में 10 फीसदी से अधिक पिछड़े समाज से हैं।’

सत्येंद्र जैन-सिसोदिया के बाद अब अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ीं, ACB ने कसा शिकंजा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पीपल के पौधे लगाएगी भाजपा, पार्टी हेडक्वार्टर में होंगे कई कार्यक्रम

'AAP की मान्यता रद्द करो..', केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग को 56 पूर्व नौकरशाहों का पत्र

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -