मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, अब इस स्टार ने की आत्महत्या
मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, अब इस स्टार ने की आत्महत्या
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। भोजपुरी गीतकार एवं लेखक बृजकिशोर दुबे का निधन हो गया है। पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के केसरी नगर क्षेत्र के एक मकान से बृजकिशोर दुबे का शव बाथरूम में मिला है। बाथरूम में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बृजकिशोर दुबे का केसरी नगर में जब शव प्राप्त हुआ तो उनके दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे। एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने खुदखुशी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है तथा किसी को अपराधी नहीं ठहराया। मगर जब शव मिला उस समय उनके दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे। बृजकिशोर दुबे जिस स्थिति में बाथरूम में पाए गए थे वो दृश्य डरावना है। गीतकार के पैर बंधे हुए थे। पानी भरे टब में उनका सिर डूबा हुआ था तथा बाकी का उनका शरीर कुर्सी पर था। क्राइम सीन पर लाश को इतनी संदिग्ध स्थिति में देख पुलिस हत्या और खुदखुशी दोनों बिंदुओं पर केस की तहकीकात कर रही है।

बृजकिशोर दुबे पटना के दीघा क्षेत्र में रहते थे। मगर केसरी नगर के एक के घर से उनकी लाश मिलने के पश्चात् परिवारवालों ने क़त्ल की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि जिस मकान के बाथरूम में उनका शव मिला वो उनके दोस्त का था तथा वह कब और किस काम से वहां गए थे इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। दूसरी ओर घटना की खबर प्राप्त होते ही पटना पुलिस के कई आला अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे तथा FSL की टीम से तहकीकात भी करवाई। पटना के लॉ एंड ऑर्डर डीसपी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह खुदखुशी का मामला लग रहा है। क्योंकि सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें गीतकार ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मगर हम लोग हत्या और खुदखुशी दोनों बिंदुओं पर केस की तहकीकात कर रहे हैं। बृजकिशोर दुबे का लोक संगीत बिहार में विशेष योगदान था। उन्हें 2017 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया था। वे भोजपुरी अकादमी में सहायक निदेशक पद पर थे। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई भोजपुरी सितारों के लिए गाने लिखे थे।

मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने से हुआ बड़ा हादसा, 12 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

उदयपुर में कौन उड़ाना चाहता था रेलवे ट्रैक ? पीएम मोदी ने हाल ही में किया था उद्घाटन

नकुलनाथ ने सभा को किया संबोधित, सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -