मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने से हुआ बड़ा हादसा, 12 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी
मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने से हुआ बड़ा हादसा, 12 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी
Share:

आइज़वाल: उत्तर पूर्वी राज्‍य मिजोरम में सोमवार (14 नवंबर) की देर शाम पत्थर की एक खदान में हुए हादसे में लगभग 12 लोग फंस गए। प्रशासन उन्हें बचाने के लिए अभियान चला रहा है। बताया जाता है कि खदान में जारी काम के दौरान ये घटना हुई। अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार, यह हादसा मिजोरम के हनथियाल गांव में सोमवार (14 नवंबर) की शाम को हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, खदान में लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और राहत कार्य का अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हनथियाल जिले के मौदढ़ (Maudarh) में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी, अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। जानकारी के अनुसार, पांच हिताची (Hitachi) उत्खनन और अन्य ड्रिलिंग मशीनों के साथ 12 मजदूर खदान के नीचे दब गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गांव और हनथियाल कस्बे के लोगों मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान के लिए सहायता करने लगे। इसके अलावा बचाव कार्यों में सहायता के लिए राज्य आपदा बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स भी को बुलाया गया है। बता दें कि, इस खदान में बीते ढाई वर्षों से काम चालू है।

बंगाल में दो गुटों में संघर्ष के दौरान हुई बमबाजी, युवक के हाथ-पैर उड़े, 12 गिरफ्तार

फ्रिज में रखा श्रद्धा का कटा सिर देखता रहता था आफताब.., पहले भी कई लड़कियों से थे संबंध

'होशियारी न दिखाएं...', मोरबी हादसे पर हाई कोर्ट ने गुजरात सरकार को लगाईं फटकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -