Weather Update: मानसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में आंधी-तूफ़ान के साथ होगी बारिश
Weather Update: मानसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में आंधी-तूफ़ान के साथ होगी बारिश
Share:

उत्तर भारत के सभी राज्यों को बीते सप्ताह से हीटवेव से राहत मिली हुई है। अब इन सभी के बीच मानसून का रास्ता देखने वाले लोगों को भी मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है। IMD ने बताया कि केरल में सामान्य से तीन दिन पहले ही 29 मई को मानसून की एंट्री हो गई है। केरल में मानसून की दस्तक के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून का इंतजार तेज हो गया है। जी हाँ और अब कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में भी प्री मानसून गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

हाल ही में मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा। इसी के साथ मौसम विभाग ने केरल में अगले 5 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो आज, 30 मई को राजधानी में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। इसी के साथ मौसम विभाग की मानें तो, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है।

वहीँ लखनऊ में आज बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। इसी के साथ मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में अगले 24 घंटों में टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां। झालावाड़ के आसपास के क्षेत्रों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। यहां धूल भरी आंधी का मौसम रहेगा। बिहार में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

GT vs RR: जानिए IPL 2022 के फाइनल मैच में हुई बारिश तो कौन होगा विनर?

अगले 5 दिन तक गर्मी से बड़ी राहत, इन राज्यों में तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश

Weather Update: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -