अगले 5 दिन तक गर्मी से बड़ी राहत, इन राज्यों में तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
अगले 5 दिन तक गर्मी से बड़ी राहत, इन राज्यों में तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हीटवेव और भीषण गर्मी से राहत है। जी हाँ और देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिसके चलते मौसम का मिजाज बदला है। IMD की मानें तो, अगले 4 दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव की चेतावनी नहीं है। आप सभी को बता दें कि दिल्ली में आज, 29 मई को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और दिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। दूसरी तरफ कल यानी 30 मई को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ अगर मौसम विभाग (IMD) की मानें तो, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा।

वहीं, आज हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। वहीं गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। आपको पता हो मानसून (Monsoon) को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। जी दरअसल भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 29-30 मई तक मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है।

सामान्य तौर पर केरल में मानसून 1 जून तक दस्तक देता है। लेकिन इस बार मानसून समय से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है। आपको हम यह भी बता दें कि मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। जी दरअसल मौसम विभाग की मानें तो, केरल में अगले कुछ दिनों तक केरल में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। केरल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

अगले चार से पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छिटपुट बौछारें या तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है। ओडिशा और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Weather Update: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश

इस राज्य में भीषण आंधी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आईएमडी ने चेन्नई में बारिश की भविष्यवाणी की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -