हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
Share:

भोपाल : पुरे प्रदेश में भयानक सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इस भयानक सर्दी का कारण पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में हो रही बर्फ़बारी है। ठंडी हवा हिमालय और पुर्व से मध्यप्रदेश तक पहुंच रही है। वही इन हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर और चंबल संभाग में देखने को मिल रहा है। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार भी रोक दी है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण उत्तरी मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। अगले दो सप्ताह में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है।

बारिश की संभावना
वही अगर मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार की रात को तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। राजधानी में गुरुवार शाम से चलना शुरू हुई ठंडी हवाओं का असर शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार तक हवाओं का रुख दक्षिण- पूर्व था।

खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग से मिली जानकारियों के अनुसार अगले दो दिन तक भोपाल सहित पूरे प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। ठंड बढ़ने की वजह बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बनना है। जम्मू-कश्मीर का पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। बर्फबारी के बाद वहां से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आने की संभावना है। 

ठंड ने ढ़ाया कहर, जमने लगे कश्‍मीर में झरने

बर्फीली हवाओं से गिरा दिन का तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, सुबह से ही हो रही बारिश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -