बर्फीली हवाओं से गिरा दिन का तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम
बर्फीली हवाओं से गिरा दिन का तापमान, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

इंदौर: देश में इस समय ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि पिछले दो दिन के मुकाबले गुरुवार को मौसम में एकाएक ठंडक घुलना शुरू हुई है। वहीं बता दें कि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को शहर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री था, वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।

राफेल पर अदालत के फैसले के बाद छिड़ी नई जंग, अमित शाह ने राहुल को घेरा

वहीं मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर शहर के मौसम पर हो रहा है। इसके साथ ही उत्तरी व उत्तर-पूर्वी हवा के कारण शहर में तापमान गिरा है। बता दें कि गुरुवार को शहर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवा चली हैं। जिससे रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बता दें कि इससे सुबह से शाम तक भी लोगों को ठंडक महसूस हुई।

हार्दिक पांड्या ने इस वजह से रणजी ट्रॉफी मैच को दी प्राथमिकता 

गौरतलब है कि बुधवार रात से ही मौसम में एकाएक ठंडक बढ़ी थी, जिसका असर गुरुवार को देखने को मिला। इसके साथ ही बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में शहर के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। साथ ही बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। इसके कारण ठंडी हवा हिमालय क्षेत्र से मध्यप्रदेश तक पहुंच रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण उत्तरी मध्यप्रदेश में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। इसके प्रभाव से अगले 4-5 दिनों में इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है।


खबरें और भी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी राफेल पर संसद में हुआ हंगामा, सोमवार तक के लिए स्थगित हुआ सदन

सुप्रीम कोर्ट: बुजुर्गों के लिए पेंशन व्यवस्था पर नए सिरे से विचार किया जाए

विभाजन के समय पाकिस्तान गए लोगों के वंशज चाहते हैं भारत में पुनर्वास, सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -