दिल्ली-यूपी में बढ़ी कंपकंपी, राजस्थान में भी लुढ़का पारा, देखें अन्य राज्यों का हाल
दिल्ली-यूपी में बढ़ी कंपकंपी, राजस्थान में भी लुढ़का पारा, देखें अन्य राज्यों का हाल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधितकर राज्यों में सर्दियां आ गई हैं। दिल्ली में बीते दो दिन से न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री कम है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली की हवा में भी थोड़ा सा सुधार देखा गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कुछ और गिरावट देखी जा सकती है। 

बता दें कि, दिल्ली में आज, गुरुवार (24 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिन आसमान साफ रहने की संभावना हैं, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सुबह और शाम के वक़्त आसमान में हल्की धुंध देखी जा सकती है जबकि कोहरे के कोई आसार नहीं हैं। 

वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है। गाजियाबाद में अगले कुछ दिनों तक 26 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

'PoK वापस लेने के लिए सेना तैयार, बस आदेश करे सरकार..', इंडियन आर्मी ने भरी हुंकार

क्या पैसे लेकर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में जा रहे बॉलीवुड सेलेब्स ?

यूपी: मछुआरों के जाल में फंसी बेशकीमती मूर्ति, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -