यूपी: मछुआरों के जाल में फंसी बेशकीमती मूर्ति, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और..
यूपी: मछुआरों के जाल में फंसी बेशकीमती मूर्ति, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और..
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में मछली की जगह बेशकीमती प्रतिमा फंस गई। पुलिस ने इसकी सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचकर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पत्र लिखकर इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को भी भेज दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह प्रतिमा भगवान श्री राम की दिख रही है। फिलहाल, पुलिस ने प्रतिमा को मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला, जसपुरा थाना के अंतर्गत आने वाले अवारा गांव का है। यहां बहने वाली चंद्रायल नदी में मछुआरों के जाल में मछली पकड़ने के दौरान एक मूर्ति फंस गई। मछुआरे इसे बेशकीमती प्रतिमा समझकर अपने घर ले आए और इसके बाद मछुआरे मूर्ति को बेचने की योजना बना ही रहे थे। लेकिन, किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही छानबीन की। 

इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर सोमवार को एक ग्रामीण के घर से प्रतिमा को बरामद कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिमा में कई तरह के निशान नज़र आ रहे हैं। इन प्रतिमा में जनेऊ, माला आदि जैसे निशान बने हुए हैं। पुलिस ने मूर्ति बरामद करने का बाद सकुशल मालखाने में रखवा दी है और पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी है।  

भाजपा को हार का डर, इसलिए बच्ची से प्रचार करवा रहे पीएम मोदी - कन्हैया कुमार

बंगाल में ये क्या हो रहा ? बच्चों ने गेंद समझकर उठा लिया बम, हुआ जबरदस्त विस्फोट और..

'आतंक' समर्थक ज़ाकिर नाइक को क़तर ने क्यों दिया निमंत्रण ? ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottQatar2022

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -