दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत
दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत
Share:

नई दिल्ली: पूरे देश के कई राज्यों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए बारिश आफत बनकर सामने आई है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बारिश और भूस्खलन ने रहवासियों के लिए समस्या बढ़ा दी हैं। स्थिति को देखते हुए बद्रीनाथ हाइवे दो दिनों से आवागमन के लिए बंद रखा गया है। वहीं, शिमला के कुल्लू और जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में बादल फटने की भी घटना हुई है।

जहां एक तरफ देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश आफत बनकर सामने आई है। तो वहीं, दिल्ली में बारिश की कोई गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही हैं। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, आज, 9 जुलाई की रात तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। यहां दिन में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही, आज गाजियाबाद में हल्की बारिश भी हो सकती है।  

अमरनाथ जलप्रलय: अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत, 40 से अधिक लापता.., बचाव अभियान जारी

मिर्ची बाबा बोले- हिन्दू-देवताओं को अपमानित करने वाले फिल्म निर्माताओं का...

दिल्ली: भीड़ ने गांधीनगर में थाने पर किया पथराव, जानिए क्या है मामला ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -