दिल्लीवासियों को कब तक झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी ? जानिए क्या बोला मौसम विभाग
दिल्लीवासियों को कब तक झेलनी पड़ेगी उमस भरी गर्मी ? जानिए क्या बोला मौसम विभाग
Share:

नई दिल्ली: पिछले सप्ताह बारिश और हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम को सुहाना बना दिया। अब गर्मी और उमस से लोग फिर बेहाल होने लगे हैं। तापमान बढ़ने से लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग से राहत भरी खबर सामने आई है। IMD की मानें तो 27 जून तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे देगा और छह जुलाई तक पूरे देश में इसका असर दिखने लगेगा। इससे कई दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। यानी दिल्ली को बारिश के लिए सिर्फ चार दिन की प्रतीक्षा करनी होगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को सामान्य हवा के साथ साफ आसमान रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों के लिए हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' या 'संतोषजनक' रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार सुबह मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

दिल्लीवासियों को अगले तीन दिन तक उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा। इस दौरान तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। तीन दिन बाद हवा की दिशा में परिवर्तन होगा और फिर से बारिश शुरू हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून पूर्व मौसमी गतिविधियों के कारण पिछले सप्ताह बारिश ने गर्मी से बहुत हद तक निजात दिलाई थी। मगर बारिश का क्रम टूटते ही एक बार फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है।

कोच्चि से अबू धाबी के बीच उड़ान भरेगी यह एयरलाइन कंपनी

TMC नेता अनारुल हुसैन ने दिया आदेश और जिन्दा जला दिए गए 10 बेकसूर

हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक,लेंगे कठिन फैसले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -