बिहार में सुहावना हुआ मौसम, जल्द मिल सकती है उमस से राहत
बिहार में सुहावना हुआ मौसम, जल्द मिल सकती है उमस से राहत
Share:

पटना : बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता कि वजह से उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 28।4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आने वाले एक-दो दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

अधिकतर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की वजह से उमस का दौर जारी रहेगा। इस बीच, कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27।0 डिग्री, गया का 27।8 डिग्री और पूर्णिया में 27।3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

पटना का शनिवार का अधिकतम तापमान 38।0 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की आशंका हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37।2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28।4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में दो से तीन दिनों तक और उमस भरी गर्मी कायम रहेगी, इसके बाद तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

6 जुलाई राशिफल: इन चार राशिवालों पर होगी धनवर्षा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

International Bikini Day : अपने बॉडी शेप के अनुसार चुनें बिकिनी..

National Kissing Day : हर किस कुछ कहता है, जानिए 'Kiss' की कुछ ख़ास बातें...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -