आने वाले दिनों में पड़ेगी कंपकंपा देने वाली सर्दी, मौसम विभाग ने जताया अनुमान
आने वाले दिनों में पड़ेगी कंपकंपा देने वाली सर्दी, मौसम विभाग ने जताया अनुमान
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत में शीत लहर के कारण गुरुवार को ठंड और ज्यादा बढ़ गई। दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में इस मौसम का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। देश की  राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम और आर्द्रता का स्तर 97 से 61 फीसद के बीच दर्ज किया गया। ठंड की वजह से गुरुवार और शुक्रवार को पड़ोसी गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। गुरुवार सुबह शहर में कई जगहों पर कोहरा छाए रहने के साथ ही ठंड काफी ज्यादा रहीं। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की धूप भी खिली नजर आई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शिमला से कम था। यह केंद्र शासित प्रदेश का इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में, नारनौल और फरीदकोट क्रमशः 2.5 डिग्री सेल्सियस और 3.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठन्डे रहे, जबकि राजस्थान के माउंट आबू में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जम्मू में, रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम अब तक का सबसे कम तापमान है.

RBI का फरमान, NEFT और RTGS ट्रांजैक्शंस पर लगने वाला शुल्क ख़त्म करें बैंक

कुलदीप यादव ने रचा नया इतिहास, वनडे क्रिकेट में दूसरी बार ली हैट्रिक

500 रुपए की चपत लगने से पहले हो जाएं सावधान, इस तरह करें नकली नोट की पहचान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -