'हमने आपको वोट दिया था भैया...', मोहन यादव के CM बनते ही शिवराज सिंह से मिलकर फूट-फूट कर रोने लगी लाडली बहनें
'हमने आपको वोट दिया था भैया...', मोहन यादव के CM बनते ही शिवराज सिंह से मिलकर फूट-फूट कर रोने लगी लाडली बहनें
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार मध्य प्रदेश की कमान शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को दी है। 18 वर्षों से मुख्यमंत्री शिवराज ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। शिवराज के इस्तीफे के पश्चात् कुछ महिलाएं उनसे मुलाकात करने पहुंचीं। इस के चलते वे फफक-फफक कर रोने लगीं। शिवराज ने उन्हें गले लगा लिया, इस दौरान शिवराज सिंह चौहान भी भावुक दिखाई दिए। 

सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शिवराज सिंह चौहान से मिलने कुछ महिलाएं उनके आवास पर पहुंचीं। ये महिलाएं शिवराज सिंह चौहान के शिवराज न बनने पर दुखी हो गईं तथा तेज तेज रोने लगीं। शिवराज सिंह ने महिलाओं को गले लगाकर उन्हें संभालने का प्रयास किया। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने 230 सीटों में से 163 पर जीत हासिल की है। 

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की थी। ऐसे में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा की गई। शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव का नाम आगे किया। इस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दी। तत्पश्चात, भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक तौर पर मोहन यादव के नाम का मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर घोषणा की। शिवराज ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को इस्तीफा सौंप दिया। तत्पश्चात, मोहन यादव ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।  

इंदिरा-राजीव गांधी के साथ कैसे थे रिश्ते ? दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की डायरी के कुछ और पन्ने...

दंड नहीं 'न्याय' देने पर जोर ! बदलेंगे भारत के आपराधिक कानून, आज 3 विधेयकों को फिर से संसद में पेश करेंगे अमित शाह, रद्द की कई धाराएं

आज भस्म आरती में 'बाबा महाकाल' को चढ़ाया गया रजत मुकुट, दर्शन को उमड़ी भीड़, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -