रूद्रप्रयाग में भयावह लैंडस्लाइड, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल
रूद्रप्रयाग में भयावह लैंडस्लाइड, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल
Share:

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड (Uttarakhand) के रूद्रप्रयाग (Rudraprayag) से लैंडस्लाइड (Landslide) का भयावह वीडियो सामने आया है। जी दरअसल यहाँ पर मलबा गिरने से बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाइवे (Badrinath-Rishikesh National Highway) बंद हो गया। बताया जा रहा है रूद्रप्रयाग लैंडस्लाइड (Rudraprayag Landslide) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं। आप सभी को यह भी बता दें कि रूद्रप्रयाग लैंडस्लाइड का वीडियो (Rudraprayag Landslide Video) मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया। जी दरअसल रूद्रप्रयाग लैंडस्लाइड का वीडियो दिल दहला देने वाला है और कई लोगों को यह हैरान कर रहा है।

आपको बता दें कि इस वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ से मलबा अचानक बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाइवे पर गिरने लगता है और लोग चीखते-चिल्लाते हुए अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं। वहीं जब मलबा पहाड़ से नीचे गिरता है तो धूल का गुबार आसमान में छा जाता है। थोड़ी देर तक तो कुछ दिखता ही नहीं है। लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाइवे बंद हो गया। हालांकि लैंडस्लाइड के बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार (16 जुलाई) को उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाइवे पर अचानक आकर गिर गया। हालाँकि अच्छी बात यह रही कि लैंडस्लाइड की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। इसके अलावा किसी गाड़ी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है। आपको पता हो बीते 15 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी लैंडस्लाइड हुआ था । जी दरअसल यहाँ लैंडस्लाइड के बाद एक चलती कार पर पत्थर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान सोलन में रहने वाले देवानंद के तौर पर हुई।

बड़ी खबर: कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी मीट और शराब की सभी दुकाने

अनजान युवक के साथ बेटी को देख खौल उठा पिता का खून, आक्रोश में आकर उठाया खौफनाक कदम

पहले पत्नी और बेटियों के युवक ने मारी गोली फिर खुद की आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -