बिहार में राधा कृष्ण की मूर्ति को लेकर छिड़ी जंग, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
बिहार में राधा कृष्ण की मूर्ति को लेकर छिड़ी जंग, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
Share:

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में एक प्रतिमा को लेकर गुस्साई भीड़ ने जबरदस्त हंगामा किया। मौके पर पहुंच जाम हटाने की कोशिश कर रही पुलिस पर पथराव कर भीड़ ने खदेड़ दिया। पुलिस द्वारा प्रतिमा बरामद करने तथा 4 लोगों को गिरफ्त में लिए जाने से क्षेत्र के लोग गुस्से में है। प्रतिमा राधा कृष्ण की है। घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे DM एवं एसपी पहुंचे। तत्पश्चात, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर सड़क जाम हटा दिया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में है किन्तु तनाव बरकरार है। पूरा प्रशासनिक महकमा क्षेत्र में कैंप कर रहा है। घटना काको थाना इलाके के खास काको की है।

दरअसल, काको थाना इलाके के मदरसा के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर तालाब खुदाई के चलते राधे कृष्ण की मूर्ति मिली। यह खबर जंगल में आग की भांति फैल गई। काला पत्थर की दो फीट लंबी प्राचीन प्रतिमा मिली है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि लघु जल संसाधन विभाग जहानाबाद के तत्वावधान में तालाब खुदाई का काम काको से दक्षिण मदरसा की तरफ चल रहा था तभी तकरीबन 6 फीट गहरे मिट्टी में दबी राधा कृष्ण की मूर्ति मिली। इसकी खबर पाकर लोगों की हुजूम उमड़ गया। बाद में खबर पाकर अंचलाधिकारी, बीडीओ, एवं थाना अध्यक्ष काको पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं गांव के लोगों से चर्चा की। प्रतिमा मिलने के बाद आसपास के लोगों के द्वारा प्रतिमा की पूजा अर्चना भी आरम्भ कर दी तथा मंदिर में प्रतिमा की स्थापना करने को लेकर चर्चा चल रही है। तत्काल प्रतिमा के पास पूजा पाठ के बाद अखंड संकीर्तन भी आरम्भ कर दिया गया है।

किन्तु पिछली रात जिला प्रशासन ने खुदाई में मिली मूर्ति को अपने बरामद कर लिया। रात में पुलिस की टीम गांव में आई तथा जांच के नाम पर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्त में ले लिया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस की कार्रवाई से रात को ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साई जनता ने थाने पर पहुंचकर नारेबाजी की तथा जय श्रीराम के नारे लगाए। लोग पूजा पाठ और मंदिर निर्माण के लिए प्रतिमा की मांग करने लगे। मगर प्रशासन ने मूर्ति लौटाने से मना कर दिया। रात को स्थानीय लोग अपने घर चले गए। किन्तु प्रातः एनएच 110 को जाम कर फिर से प्रदर्शन आरम्भ कर दिया।

पीएम मोदी का मिशन साउथ, आज तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में करेंगे रोड शो

'जल संकट पर सस्ती राजनीति कर रही भाजपा..', कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का आरोप

देश का पहला एलिवेटेड हाईवे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -