मूसलाधार बारिश में दीवार गिरी, 3 बच्चों समेत 9 की मौत, योगी ने की मुआवजे की घोषणा
मूसलाधार बारिश में दीवार गिरी, 3 बच्चों समेत 9 की मौत, योगी ने की मुआवजे की घोषणा
Share:

लखनऊ: मूसलाधार बारिश के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दीवार गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर, दिलकुशा के आर्मी इलाके में क्‍वार्टर्स के निर्माण के लिए लखनऊ आए थे। दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था, मगर वहां काम करने वाले श्रमिक दिलकूुशा के इस इलाके में अवैध तरिके से रह रहे थे।

वही मजदूर इस दर्दनाक हादसे के शिकार हुए हैं। मारे गए लोगों ने तीन बच्‍चे भी शामिल हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्‍होंने सभी घायलों के मुफ्त उपचार का भी आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौके से 9 शव बरमाद कर लिए गए हैं और घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

 

Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद उन्नाव में दीवार गिरने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने इस दैवीय आपदा के मृतकों के परिवारीजन को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है।
 
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 16 Sep 2022

Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद लखनऊ स्थित एक कॉलोनी में दीवार गिरने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने इस दैवीय आपदा के मृतकों के परिवारीजन को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है।
 
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 16 Sep 2022

Koo App
प्रिय प्रदेश वासियो, प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश होने से जन-जीवन प्रभावित हुआ है, किंतु घबराएं नहीं। आपकी सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ है। हमने अधिकारियों को जनहानि से प्रभावित परिवारों के साथ ही जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है, पशु हानि हुई है, उन्हें तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान करने और फसलों के नुकसान के सर्वेक्षण हेतु भी निर्देश दिए हैं। अपना, अपनों और बुजुर्गों का ख्याल रखें।
 
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 16 Sep 2022

लखनऊ के जिलाधिकारी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि घायलों का मुफ्त उपचार कराया जा रहा है। गुरुवार से लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान रात में एक दीवार गिरने से यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आर्मी के राहत दल ने मौके से शव निकाले और घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। फ़िलहाल, घायलों का उपचार जारी है।  

अब कर्तव्यपथ पर गन्दगी नहीं फैला सकेंगे लोग, नगर निगम करेगा कड़ी कार्रवाई

'शिक्षण संस्थानों को ड्रेस तय करने का पूरा अधिकार..', हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

SCO समिट में किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी, समरकंद रवानगी से पहले खुद दी जानकारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -