व्यापमं. मामले में भाजपा में हो रहा अंदरूनी विरोध
व्यापमं. मामले में भाजपा में हो रहा अंदरूनी विरोध
Share:

नई दिल्ली : व्यावसायिक परीक्षा मंडल भर्ती घोटाले को लेकर एक ओर जहां संसद में सरकार को घेरने की तैयारी चल रही है वहीं भाजपा में अंदरूनी कलह उभरकर सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि अंदर ही अंदर भाजपा के कई नेता शिवराज सिंह सरकार से खफा नज़र आ रहे हैं। मामले में कहा गया है कि कई नेताओं द्वारा माना जा रहा है कि इस घोटाले से भाजपा की साख प्रभावित हुई है। अब मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा सांसद शांता कुमार द्वारा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर कहा गया है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल भर्ती घोटाले के कारण एनडीए सरकार की छवि प्रभावित हुई है। इस घोटाले के कारण सभी का सिर शर्म से झुक गया।

हाल ही में उन्होंने अपने द्वारा भेजे गए पत्र मेंउल्लेख किया है कि जनता के विश्वास के चलते भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन बई है इस दौरान उसे सबसे मजबूत और सबसे प्रभावशाली दल के तौर पर मार्गदर्शन दिया गया। मगर मध्यप्रदेश के व्यापमं. घोटाले की खबरों ने सभी का सिर शर्म से नीचा कर दिया है।

समाचार पत्रों के मुख्य पृष्ठ और सभी चैनलों पर जिस तरह की खबरें प्रकाशित और प्रसारित की जा रही हैं उससे जनता का हताश होना स्वाभाविक है। केंद्र स्तर पर और राज्य स्तर पर कई समितियां गठित की गई हैं। इस दौरान एक और नई समिति आचार समिति बनाई जानी चाहिए। जो कि मूल्यों की रक्षा का कार्य करे। सरकार अपने वर्षभर पूरे होने का जश्न मना रही है लेकिन इस तरह की घटनाओं ने भाजपा को प्रभावित किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -